- उप्र सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल ने प्रत्याशी उतारने की की है घोषणा

- महिला चेहरे पर आएंगे सामने, एक प्रत्याशी का नाम हो चुका फाइनल

LUCKNOWउप्र सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल की ओर से महिला प्रत्याशियों को भी चुनावी समर में उतारा जाएगा। अभी भले ही इनकी संख्या निर्धारित न की गई हो लेकिन मंडल के पदाधिकारियों की माने तो चार से पांच महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जा सकता है। आज होने वाली कोर कमेटी की बैठक में इस बिंदु पर विचार किया जाएगा।

कुल 20 प्रत्याशी उतारेंगे

व्यापार मंडल की ओर से करीब 20 प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतारने की तैयारी की गई है। इसमें 50 फीसदी प्रत्याशी महिला हो सकती हैं।

आज होगी बैठक

जानकारी के अनुसार, आज कोर कमेटी की बैठक होनी है। जिसमें चुनाव की चर्चा के साथ ही उम्मीदवारों के नामों पर भी विचार हो सकता है। इसके साथ ही इस पर भी विचार किया जा सकता है कि जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनकी छवि कैसी है।

वर्जन

निश्चित रूप से चुनावी समर में महिला प्रत्याशियों को भी मौका दिया जाएगा। महिला प्रत्याशियों की संख्या तीन से चार या उससे अधिक हो सकती है। जल्द ही इस बारे में निर्णय हो जाएगा।

रामबाबू रस्तोगी, प्रदेश अध्यक्ष,

उप्र सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल