मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही छानबीन

ALLAHABAD: करेली थाना क्षेत्र के करेलाबाग इलाके में गीता देवी नामक युवती की लाश फंदे से लटकी मिली। रविवार सुबह लाश मिलने से इलाके में हंगामा मच गया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। पुलिस ससुरालवालों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक करेलाबाग निवासी रवि कुशवाहा की पत्‍‌नी गीता (25) की लाश सीढि़यों पर लगी सरिया में दुपट्टे से लटकी पाई गई। रवि पेशे से हलवाई है। गीता का करारी कौशांबी के रहने वाले राम सिंह की बेटी है। मायके वालों ने करेलाबाग पहुंच हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। इसकी शिकायत अक्सर बेटी गीता अपने घरवालों से किया करती थी। पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ तय किया जा सकेगा।