धोनी-दीपिका-युवराज का लव ट्राएंगल

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है। दशक कोई भी हो, क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस की प्रेम कहानियां हमेशा चर्चा में रहीं। ऐसी ही एक कहानी थी धोनी और दीपिका की। बताते हैं दीपिका के कहने पर ही धोनी ने बाल छोटे करवाए थे। लेकिन बीच में युवराज आ गए और धोनी-दीपिका का ब्रेकअप हो गया।

कहते हैं दीपिका के लिए धोनी ने बाल कटवाए लेकिन वह युवराज के पास चली गईं थीं

धोनी का क्रश थीं दीपिका

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने के बाद एमएस धोनी की चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी थी। हर कोई धोनी का फैन बन गया था। माही क्रिकेट तो बेहतर खेल ही रहे थे, साथ ही उनके लंबे बाल भी खूब पसंद किए जाने लगे। इस बीच धोनी के अफेयर के किस्से भी खूब मशहूर हुए। दीपिका के साथ धोनी का नाम जोड़ा जाने लगा। और यह अफवाहें यूं ही नहीं फैली थीं। धोनी ने खुलेआम कबूला भी था कि दीपिका उनका क्रश थीं। प्रेस कांफ्रेंस में धोनी की यह बात सुनकर दीपिका काफी खुश हो गईं थीं। बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया, दीपिका ने धोनी से बाल छोटे करवाने को कहा था, धोनी ने बात भी मान ली। लेकिन यह प्रेम कहानी आगे बढ़ती कि बीच में युवराज सिंह आ गए।

कहते हैं दीपिका के लिए धोनी ने बाल कटवाए लेकिन वह युवराज के पास चली गईं थीं

बीच में आ गए युवराज

यह प्रेम कहानी कब लव ट्राएंगल में बदल गईं, कोई जान नहीं सका। धोनी और दीपिका के बीच युवराज की इंट्री हो गई। युवराज के आने के बाद दीपिका ने धोनी से दूरी बना ली। युवराज और दीपिका को कई बार एक साथ देखा गया था। कुछ लोगों का कहना है कि युवी और माही के बीच खटास इसी वजह से आई थी। खैर युवराज के साथ भी दीपिका ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकीं। कहते हैं कि युवी काफी पजेसिव रहते थे जो दीपिका को पसंद नहीं आया और वह युवराज से अलग हो गईं।

कहते हैं दीपिका के लिए धोनी ने बाल कटवाए लेकिन वह युवराज के पास चली गईं थीं

कैंसर से जंग जीत कर मैदान में की वापसी

निजी जिंदगी को अलग कर दिया जाए, तो युवराज सिंह का क्रिकेटिंग करियर काफी लाजवाब रहा है। 2011 के वर्ल्डकप में युवराज को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने 362 रन बनाकर और 15 विकेट चटकाकर चार मैच मैन ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल किए थे। जिसके बाद युवराज सिंह को कैंसर की पुष्टि हुई और वो अपने इलाज के लिए अमेरिका चले गए। कैंसर से जंग जीतने के बाद युवराज ने फिर से मैदान में वापसी की।

कहते हैं दीपिका के लिए धोनी ने बाल कटवाए लेकिन वह युवराज के पास चली गईं थीं

ये है युवराज सिंह का क्रिकेट करियर

युवराज सिंह ने 40 टेस्ट मैचों में 62 इनिंग्स खेली हैं। जिसमें 33.92 के औसत से उन्होंने 1900 रन बनाये। टेस्ट क्रिकेट में 169 युवराज का सर्वाधिक स्कोर है। वनडे की बात करें तो युवराज ने 304 मैच खेले हैं और 36.55 के औसत से 8701 रन बनाये। कटक में खली गई 150 रनों की शानदार पारी युवराज का हाईएस्ट स्कोर है। टी20 में युवी ने 58 मैच खेलकर 1177 रन बनाए जिसमें उनके नाम 8 अर्धशतक शामिल हैं।

कहते हैं दीपिका के लिए धोनी ने बाल कटवाए लेकिन वह युवराज के पास चली गईं थीं

Cricket News inextlive from Cricket News Desk