- थर्सडे को ही छाई होली की मदमस्त फिजा, रंग और अबीर में रंग गए लखनवाइट्स

- व्यापारियों, ऑफिस और संस्थानों में चटक हुआ होली का रंग

LUCKNOW: आज रंगों से सराबोर खुशियों का त्योहार है। पूरा शहर रंगों से सराबोर हो गया। फागुन की मस्ती में सब डूब गए। फगुवा और बिरहा लोकगीतों से परंपरागत त्योहार का आगाज हुआ। गुरुवार से इसकी शुरुआत हुई। चौराहों पर 'सम्मत' सज गए। होलिका दहन के मुहूर्त पर शिव पूजन और फाग गीत से शुभारंभ हुआ। पूरा शहर रंग मय हो गया। हालांकि, रंगों का यह पर्व कहीं बदरंग न हो, इसके लिए हुड़दंग न करें। पूरी एहतियात बरतते हुए इस पर्व को मनाएं।

शिव भजन से शुरू हुआ होलिका दहन

होलिका दहन के प्रोग्राम की शुरुआत शिव भजन से हुआ। प्रोग्राम जब परवान चढ़ा तो होली की मस्ती व हुड़दंग गीतों में उतर आया। समय होने पर टोलियां होलिका दहन स्थानों पर होली गीतों गीते हुए पहुंच गई। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन-अर्चना किया गया। पुरोहित ने होलिका में आग लगाई। लोगों ने झिल्ली (शरीर में लगाए गए सरसों के बुकवा से छूटा मैल) डालकर भगवान से प्रार्थना की कि बुराईयां उनके घर न आएं और सदाचार, सदचरित्रता व सद्भाव हमारे जीवन के सारथी बने। इसके अलावा लोगों ने जौ की बालियां (तना सहित) होलिका में भूनी और उसे अपने घर लाकर एक निश्चित स्थान पर सुरक्षित कर दिया। यह नये अन्न के घर में आने की खबर देता है, जिसकी खुशी में होली का पर्व मनाया जाता है। होलिका दहन के दौरान बच्चों ने पटाखे व फुलझडि़यां छोड़े। एक दूसरे पर रंग फेंका। मुंह रंग,अबीर और गुलाल लगाए। कबीरा गाकर होली की शुरुआत की।

सात टोलियां करेंगी धमाल

चौक चौराहे पर होने वाली होली उत्सव में लखनऊ समेत आस-पास के डिस्ट्रिक्ट की सात टोलियां फाग और होली गीत पर धमाल करेंगी। लखनऊ के ख्याल बाग के पं। दिनेश शर्मा द्वारा तैयार की गई टोली के साथ गुरुवार को काकोरी, मलिहाबाद, भरवान हरदोई और सीतापुर की टोलियां पहुंच गई। गुरुवार की शाम से ही फाग और बिरहा गीत का कार्यक्रम शुरू हो गया। इसके अलावा पारंपरिक मोर बिन भी हमारी लोक सांस्कृति की धुन सुनाएगी। मोर बिन की भी टोलियां अपना जलवा रही हैं।

गुलाबी रंग है प्रेम और सौहार्द का प्रतीक

चौक स्थित सराफा बाजार में गुरुवार दिन से भी होली की शुरुआत हो गई। बाजार में आने-जाने वाले दुकानदार और ग्राहकों को गुलाबी रंग लगाकर होली की शुरुआत की गई। चौक समिति के महामंत्री अनुराग का कहना है कि सालों से मनाई जा रही चौक की परंपरागत होली में मान्यता है कि गुलाबी रंग प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। गुलाबी रंग लगाने से कोई मना भी नहीं करता है।

ब्भ् फीट ऊंचा सजा पंडाल

चौक चौराहे पर होली का पंडाल ब्भ् फीट ऊंचा सजाया गया है। जहां से फाग और बिरहा के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा 'सम्मत को भी सजाया गया है। पंडाल में फूलों से स्पेशल डेकोरेट किया गया है। इसके अलावा चौक समीति आस-पास के एरिया में लगे 'सम्मत' को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके अलावा थर्सडे को पंडाल में डांस ग्रुप भी होली के फिल्मी गीतों पर धमाल मचाएंगा।

हाथी पर छाई महंगाई की मार

इस बार चौक चौराहे से निकलने वाली होली बारात में महंगाई की मार देखने को मिलेगी। हर बार होली बारात में हाथी अगुवाई करता है, लेकिन इस बार बारात में हाथी की कमी नजर आएंगी। इसके पीछे महंगाई कारण बताया जा रहा है। समीति चार घंटे के लिए ख्क् हजार पे कर रहा है जबकि हाथी पालकों की डिमांड भ्क् हजार रुपए की है। हाथी की कमी इस बार डीजे और बैंड पूरी करेंगा। बारात में डीजे और बैंड की पूरी तैयारी है। होली बारात मार्निग 9 बजे से चौक चौराहे से निकलेगी। कोनेश्वर मंदिर होते हुए चारों तरफ घूमने के बाद समाप्त होगी।

फेसबुक पर भी दिखा होली का रंग

त्योहार कोई भी हो, सोशल मीडिया साइट पर उसका रंग न दिखे ऐसा हो नहीं सकता है। फेसबुक और वाट्सअप पर भी लोगों ने जमकर होली खेली। होली के स्टीगर, कमेंट और फोटो अपलोड की। एक-दूसरे के स्टेट्स पर होली की बधाई और स्पेशल कमेंट्स भी पोस्ट किए। सबसे ज्यादा क्रेजी वे लोग रहे जो अपने घरों और देश से दूर है। सोशल मीडिया साइट पर रंग खेलने के साथ-साथ लोगों ने एक दूसरे का मुंह भी ऑन लाइन मीठा कराया।

बाजारों में चला जमकर रंग

होली की छुट्टी से पहले स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में होली खेलने की प्रथा की तरह ही गुरुवार को सिटी के कई बाजार और व्यापार मंडल में भी जमकर होली खेली गई। होलिका दहन के बाद शुक्रवार को बाजार बंद रहेंगे। इससे पहले कई व्यापार मंडल और बाजारों में गुरुवार को ही होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नासा मार्केट, अमीनाबाद समेत सिटी के कई बाजारों में होली खेली गई।

इमरजेंसी के समय करें कॉल

एम्बुलेंस- क्08, क्0ख्

ट्रॉमा सेंटर - 9ब्भ्फ्00ब्ख्09, ख्ख्भ्0ख्भ्

बलरामपुर - ख्म्ख्ब्0ब्0

सिविल - ख्ख्फ्9007

लोहिया - 87म्भ्म्7700क्

पुलिस डिपार्टमेंट - क्00, 0भ्ख्ख्-ख्म्ख्भ्98फ्, ख्म्ख्भ्98ब्

फायर ब्रिगेड- क्0क्

बिजली डिपार्टमेंट - 800भ्ब्88878, 9ब्क्भ्00भ्7म्भ्

(बसों की जानकारी के लिए)

रोडवेज - क्800क्80ख्877

चारबाग बस स्टेशन- 9ब्क्भ्0ब्97भ्0

शिकायत नंबर- 9ब्क्भ्0ब्9म्99