- वार्ड-1, बालूगंज नई बस्ती के लोगों की परेशानी

आगरा। शहर में सालभर पानी की किल्लत बनी रहती है। वहीं खारेपान ने भी परेशान कर रखा है। इस समस्या से बालूगंज इलाके के लोग भी जूझ रहे हैं। उन्होंने खारे पानी की शिकायत भी जिम्मेदार अधिकारियों को की, लेकिन पानी की समस्या दूर नहीं हो सकी है। यहां के निवासी खारा पानी पीने को ही मजबूर हैं।

कंप्लेन की, पर सुधार नहीं

वार्ड-1 बालूगंज की नई बस्ती में पानी के लिए सार्वजनिक नल है। यहां सुबह और शाम एक-एक घंटे पानी की सप्लाई होती है। इसी पानी को पीने के उपयोग में लाते हैं, लेकिन ये पानी खारा है। इसकी शिकायत के बाद भी पानी का खारापन सुधारा नहीं जा रहा है। इससे लोग परेशान हो गए हैं।

सुनवाई नहीं हो रही

ये समस्या पिछले कई महीने से बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नल से पानी साफ निकलता है, लेकिन इसमें खारापन बहुत है। ये इलाका छावनी क्षेत्र में आता है। इसलिए सुनवाई भी कम होती है।