-80 फीट की ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिरे

-गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी करेगी मदद, गुरमुख सिंह मुखे ने की 50 हजार की मदद

JAMSHEDPUR: मानगो गुरुद्वार में निशान साहेब का चोला बदलते समय अचानक डिसबैलेंस होने से हरि सिंह करीब 80 फीट की ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हरि सिंह पिछले करीब ख्भ् साल से विभिन्न गुरुद्वारा में निशान साहेब का चोला बदलने का काम कर रहे थे।

उतरते समय हुआ हादसा

गोलमुरी थानाक्षेत्र के कोयलाडुमरी एरिया में रहने वाले हरि सिंह (म्फ्) ठेकेदारी करते थे। मगर उम्र के तगादे के साथ ही उनकी ठेकेदारी तो छूट गई मगर वाहे गुरु की सेवा नहीं छूटी। अपने इस पेशे के साथ हरि सिंह पिछले करीब ख्भ् साल से विभिन्न गुरुद्वार में निशान साहेब का चोला बदलने का कार्य भी करते थे। इसी क्रम में वे संडे को मानगो गुरुद्वारा गए थे, जहां करीब 90 फीट की ऊंचाई पर जाकर वे निशान साहेब का चोला बदल रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। चोला बदलने के बाद वे धीरे-धीरे नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे तेजी के साथ जमीन पर आ गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी करेगी मदद

मानगो गुरुद्वारा के गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि हरि सिंह न जाने कितने सालों से निशान साहेब का चोला बदलते चले आ रहे थे। उन्होंने कभी भी इसके बदले कोई रकम नहीं ली। वे इस कार्य को सेवा समझ कर करते थे। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद वे अपनी तरफ से हरि सिंह की फैमिली को भ्0 हजार रुपए की मदद कर रहे हैं। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी भी हरि सिंह की वाइफ के लिए हर तरह से पूरी मदद को तैयार है। उन्हें जिस तरह की जरूरत होगी, कमेटी वह पूरी मदद करेगी।