क्या-क्या आरोप लगे

बेगम हसीन के आरोपों से क्रिकेटर मोहम्मद शमी बुरी तरह से घिर चुके हैं। उनकी बेगम ने उन पर पाकिस्तान की एक महिला से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने और डॉमेस्टिक वॉयलेंस के आरोप लगाए हैं। साथ ही, व्हाट्सएप के स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए हैं। शमी के इस खुलासे से मुरादाबाद में उनके जानने वाले हक्के-बक्के रह गए। इतना ही नहीं शमी को बीसीसीआई ने भी जोर का झटका दे दिया हैं। उनका नाम सेंट्रल कांट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया गया है। इस फैसले का शमी की एक खिलाड़ी के रूप में योग्यता से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि यह वर्तमान परिस्थितियों में बचाव के लिए लिया गया है।

मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

जानिए हसीन जहां के बारे में 5 बातें :

1. 26 साल की हसीन जहां बंगाली मुस्लिम हैं। वह कोलकाता की रहने वाली हैं। हसीन के पिता एक बिजनेसमैन हैं।

कैसे लुटा शमी का हसीन जहां, जब लव स्टोरी बन गई हेट स्टोरी

2. शादी से पहले हसीन जहां एक मॉडल थीं। उन्होंने बहुत कम उम्र में मॉडलिंग शुरु कर दी थी। हसीन की इच्छा थी कि वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाएं। मगर उन्हें यह प्रोफेशन इसलिए छोड़ना पड़ा क्योंकि उनके ससुर यानी शमी के पिता को हसीन का यह काम पसंद नहीं आता था। ऐसे में परिवार की खुशी के लिए हसीन ने मॉडलिंग से मुंह मोड़ लिया।

मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

3. खबरों की मानें तो मोहम्मद शमी हसीन जहां के पहले पति नहीं हैं। हसीन की यह दूसरी शादी थी। हालांकि उनकी पहली शादी किससे हुई और कैसे टूटी। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शमी और हसीन की मुलाकात 2012 में एक आईपीएल मैच के दौरान हुई थी। उस वक्त हसीन जहां चियर लीडर हुआ करती थीं। शमी की नजर उन पर पड़ी और वह उन्हें दिल दे बैठे। करीब 2 साल तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे और 2014 में उन्होंने शादी कर ली।

अवैध संबंधों से लेकर मर्डर तक, जब इन 8 भारतीय क्रिकेटरों पर लगे सनसनीखेज आरोप

4. हसीन जहां इससे पहले एक और विवाद में फंस चुकी हैं। हसीन का दावा था कि वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की क्लोज फ्रेंड हैं। हालांकि साक्षी ने इस बात की पुष्टि कभी नहीं की। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य खिलाड़ी गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे और अश्विन की पत्नियों के साथ हसीन जहां की लड़ाई भी सामने आई थी।

मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

5. हसीन जहां की मानें तो उन्हें शमी की हरकतों के बारे में पहले कोई अंदाजा नहीं था। मगर एक दिन गलती से शमी का फोन उनके हाथ लग गया। जब उन्होंने उसमें शमी की चैट पढ़ी तो हैरान रह गईं। शमी का कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। हसीन ने शमी और अन्य लड़कियों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर कर दिया। हालांकि शमी का कहना है वह उनका फोन नहीं है। उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही। हसीन जहां के इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद पता चलेगा। मगर शादी के बाद शमी और जहां के बीच प्यार हमेशा रहा। इसका सबूत हैं सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें। शमी अपनी पत्नी को खूब घुमाते और शॉपिंग कराते हैं। उनकी एक बच्ची भी है। शमी आज भी कह रहे कि वो अपनी पत्नी को बेहद प्यार करते हैं।

पत्नी के आरोपों पर मोहम्मद शमी की सफाई, एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर यह भारतीय क्रिकेटर भी रहे चर्चा में

मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

Cricket News inextlive from Cricket News Desk