जमशेदपुर: हालांकि बता दें कि ट्रेन संख्या 58143 टाटानगर-हटिया पैसेंजर ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार (नवंबर 2017 के टाइम-टेबल के मुताबिक) ही चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 58161 हटिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन के समय में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि झारसुगुड़ा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 58162 झारसुगुड़ा-हटिया पैसेंजर के समय में बदलाव किया गया है।

 

अब शाम 6.05 बजे खुलेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक सौमित्र मजूमदार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक ट्रेन संख्या 58142 हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन पूर्व निर्धारित समय दोपहर 2.10 बजे की बजाय शाम 6.05 बजे खुलेगी और रात 11.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। पहले ट्रेन के टाटानगर पहुंचने का समय रात 9.05 बजे था। इस ट्रेन के रुट में पड़ने वाले मुख्य स्टेशनों में मुरी शाम 4 बजे की बजाय 7.55 बजे, चांडिल शाम 6.25 की बजाय रात 10.08 बजे पहुंचेगी।

 

दूसरी ओर ट्रेन संख्या 59162 झारसुगुड़ा-हटिया अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 6.20 बजे की बजाय 7.30 बजे खुलेगी जो दोपहर 2 बजे की बजाय शाम 5.30 बजे हटिया पहुंचेगी। रुट में यह ट्रेन सुबह 8.33 की बजाय 9.55 बजे राउरकेला पहुंचेगी।

 

नीलांचल एक्स। नौ घंटे लेट

कोहरे के कारण ट्रेनें बुधवार को 10 से 15 घंटे विलंब से टाटानगर स्टेशन पहुंची। जिसके तहत नीलांचल एक्सप्रेस नौ घंटे विलंब से बुधवार की दोपहर 3.40 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। जबकि इस ट्रेन का टाटानगर स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 7.30 बजे है। भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस करीब 12 घंटा विलंब से टाटानगर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का टाटानगर स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 10.30 बजे है। जबकि यह ट्रेन बुधवार की रात करीब दस बजे पहुंची। वहीं टाटा-छपरा एक्सप्रेस सुबह 6.30 बजे की जगह बुधवार की रात करीब 9 बजे 15 घंटा विलंब से टाटानगर स्टेशन पहुंची।