अब तक जहां घर बैठे ट्रेनों की इंफार्मेशन लेना कानपुराइट्स के लिए काफी मुश्किल होता था, वहीं सिमरन के लांच होने के बाद सभी ट्रेनों की लोकेशन लेना ईजी लगने लगा। आई नेक्स्ट ने थर्सडे को सिमरन सहित हेल्पलाइन नम्बर और वेबसाइट पर
शताब्दी और राजधानी एक्सपे्रस की लोकेशन की रियलिटी चेक किया। सिमरन पर ट्रेंस की इंफॉर्मेशन अन्य साइट्स के मुकाबले अपडेट मिली।

SIMRAN update
हालांकि दोपहर 12.10 बजे से सिमरन पर राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस की लोकेशन लेने पर साइट अपडेट नहीं मिली। लेकिन दोपहर बाद सिमरन की लोकेशन मिलने लगी। लास्ट अपडेट की जानकारी हमने रात 9.12 बजे सिमरन पर ली। उस समय ट्रेन नंबर-12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हजारीबाग रोड को क्रॉस कर रही थी और उसका नजदीकी स्टेशन गश जंक्शन शो कर रहा था। ट्रेन राइट टाइम से रन कर रही थी। ट्रेन की स्पीड 118.79 किमी। पर ऑवर थी। उसी तरह ट्रेन नंबर-12302 डाउन हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल के करीब कंचौसी से गुजर रही थी। वह 17 मिनट की देरी से चल रही थी। उसकी स्पीड 128.1 किमी। पर ऑवर थी। उसी तरह ट्रेन नंबर-12314 डाउन सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल के सटे स्टेशन रूरा से क्रॉस कर रही थी। ट्रेन की स्पीड करीब 128.77 किमी। पर ऑवर थी। सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी 13 मिनट की देरी से चल रही थी। उसी तरह जब हमने ट्रेन नंबर-12003 लखनऊ-नयी दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की लोकेशन  पता किया तो सिमरन के मुताबिक ट्रेन दादरी से क्रॉस कर रही थी। उसका नजदीकी स्टेशन गाजियाबाद बता रहा था। ट्रेन 5 मिनट की देरी से चल रही थी। स्पीड 44.1 किमी। थी। साथ ही हेल्पलाइन नम्बर 139 और रेलवे वेबसाइट पर स्पॉट योर ट्रेन के थ्रू सभी ट्रेनों की जानकारी मिली पर सिमरन की तरह अपडेट नहीं.