इंसानों का इन सड़कों पर होता है रूहानी ताकतों से सामना
1- पश्चिम बंगाल और तमिलानाडु को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज्य मार्ग-49 पर काफी हादसे होते हैं। कहा जाता है कि चेन्नई से पांडिचेरी के बीच इस सड़क पर सफेद साड़ी पहने औरत घुमती रहती है। इस रास्ते से गुजरने के बाद भी जिंदा लोगों का कहना है कि औरत दिखने के बाद ऐसा लगता है जैसे रात का तापमान अचानक गिर रहा है। रोड सिकुड़ नजर आती है। जब सफेद साड़ी वाली औरत दिखती है तो रीढ़ की हड्डी के नीचे कंपन महसूस होता है। अचानक से सर्दी बढ़ जाती है।

इंसानों का इन सड़कों पर होता है रूहानी ताकतों से सामना
2- देश की राजधानी दिल्ली मे कंटोनमेंट रोड पर भी सफेद साड़ी वाली औरत देखने की बात लोगों ने कही है। दिल्ली के लोगों के लिए यह रास्ता पहले से ही भूतिया है। यहां से गुजरते वक्त उन्हें डर लगता है। ऐसा कोई नहीं जो इस रास्ते से गुजरा हो और उसे सफेद साड़ी वाली यह महिला न दिखाई दी हो।
 
इंसानों का इन सड़कों पर होता है रूहानी ताकतों से सामना
3- रांची-जमशेदपुर हाइवे देश का एकमात्र ऐसी जगह है जहां हादसे होने की कोई वजह नही होती है। लोगों का कहना है कि यह रास्ता भूतिया है। यहां भूत की वजह से हादसे होते हैं। कहा जाता है इस र्हाइवे के दोनों कोनों पर मंदिर हैं। ऐसी मान्यता है कि जो लोग मंदिर में पूजा किए बिना जाते हैं उन्हे भूत परेशान करते हैं। लोग इस सड़क पर भी सफेद साड़ी पहनी एक लंबी औरत देखने का दावा करते हैं।
इंसानों का इन सड़कों पर होता है रूहानी ताकतों से सामना
4- मुंबई का मार्वे मड आइलैंड का रास्ता जितना खूबसूरत है उतना ही खतरनाक भी है। यहां पहुंचने का रास्ता काफी संकरा है और सुनसान है। यहां से गुजरने वाले लोगों ने बताया कि उन्हे अक्सर रात में एक शादी का जोड़ा पहने महिला दिखाई देती है। उन्हें डरावनी आवाजें भी सुनाई देती हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk