यहां मिलेगा इन सबका जवाब
साउथ के लोगों ने मिलकर एक खास वीडियो तैयार किया है। इस वीडियो में आपको दिखाया गया है केले के पत्ते पर खाना परोसने का सही तरीका। आपको जानकर हैरानी होगी कि जितना स्वाथ्यवर्धक केले के पत्ते पर खाना खाना होता है, उसी को ध्यान में रखकर इसपर खाना परोसने की विधि भी होती है। इस तरह से देखा जाए तो सांभर से लेकर चावल और मीठे तक किस तरह से पत्ते पर खाना परोसना है, ये वाकई एक बड़ी कला है। साउथ इंडियन लोग इसमें कला के साथ साइंस को भी जोड़ते हैं। ये साइंस होती है आपकी हेत्थ से जुड़ी।

पढ़ें इसे भी : जानें, भारत में क्यों बनाई गई ट्रंप सेना

सर्विंग के इस तरीके के पीछे क्या है कारण  
मसलन, क्या आप सोच सकते हैं कि पत्ते पर स्वीट डिश को दाईं ओर सबसे ऊपर क्यों सर्व किया जाता है। चावल को बीचों-बीच और आपकी ओर ही क्यों सर्व करते हैं। आचार और नमक को बाईं ओर सबसे ऊपर क्यों सर्व किया जाता है और सांभर को चावल के बीचों-बीच गड्ढा बनाकर क्यों सर्व करते हैं। इन सबको सर्व करने के तरीके के पीछे आपके हेल्थ और इमोशंस की पूरी-पूरी गणित छिपी हुई है। इस गणित का हल मिलेगा आपको इस वीडियो में।

 


मालूम पड़ेगा इसका भी मतलब
यू ट्यूब पर अपलोड किया गया 'इलई सपड़' नाम का ये वीडियो अब तक वायरल हो चुका है। इस वीडियो पर लाखों व्यू भी आ चुके हैं। इसको देखने के बाद आपको मालूम होगा 'इलई सपड़' का सही मतलब और उसके सही मायने। सिर्फ यही नहीं आप ये भी जान पाएंगे कि आखिर क्यों स्टाइलिश बर्तनों में खाना खाने से कहीं ज्यादा फायदेमंद केले के पत्ते पर खाना खाना है।
 
पढ़ें इसे भी : भूख से लड़ाई! और इन्होंने दी भूख से मर रहे इस बच्चे को जिंदगी

Image Courtesy Youtube

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk