काफी लंबा जाम लगा
जकार्ता में हाल ही में चलने वाले वीडियोट्रोन यानी कि विज्ञापन बोर्ड में जो हुआ वह काफी हैरान करने वाला रहा। यहां पर एक चौराहे पर वीडियोट्रोन में विज्ञापन चल रहे थे। ऐसे में इसमें अचानक से एक एडल्ट मूवी आने लगी। यह देख लोग हैरत में हो गए। इसके बाद वहां से गुजर रहीं गाड़ियां रुक गई। सभी आने जाने वाले रुक रुक कर एडल्ट मूवी देखने लगे। जिससे वहां पर काफी लंबा जाम लग गया। बहुत से लोग इस एडल्ट मूवी की रिकॉर्डिंग भी करने लगे। वहीं जैसे ही इसकी जानकारी इससे सबंधित विभाग को हुई। इसे तुरंत रोका गया।

 



सोशल मीडिया पर श्ोयर
कहा जा रहा है कि यह घटना हैकिंग होने से हुई है। किसी हैकर ने वीडियोट्रोन के सिस्टम को हैक कर लिया है। जिसकी वजह से यह एडल्ट मूवी उस पर चली है। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही हैं। वही घटना मामला सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चल रही है। चौराहे पर चलती इस एडल्ट फिल्म का बहुत से लोगों ने वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर श्ोयर कर दिया है। बतादें अभी हाल ही में ऐसी एक घटना महाराष्ट्र के पुणे में हुई थी। यहां पर भी पोर्न हब वेबसाईट की कुछ तस्वीरें दिखी थीं। जिस पर काफी बवाल हुआ था।

यह भी पढ़ें: इस शहर में होती है इंसानों के कटे हाथ-पैरों की बारिश

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk