हैरी पॉटर कई बार देखी होगी पर क्या आप को कभी हेजल नजर आईं। हेजल ने हैरी पॉटर कि कई सीरीज में काम किया है। हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन, हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स और हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज्काबान में वो हैरी की दोस्त बनी हैं।

क्‍या आप को पता है हैरी पाटर की दोस्‍त हैं हेजल कीच

हेजल इंग्लैंड की रहने वाली है। 18 साल की उम्र में वो भारत घूमने आईं थी और फिर सदा के लिये यहीं की होकर रह गई। बॉलीवुड से हेजल को मॉडलिंग का ऑफर मिल इसके बाद वो बॉडीगार्ड मूवी में करीना कपूर की दोस्त का किरदार निभाते हुए नजर आई।

क्‍या आप को पता है हैरी पाटर की दोस्‍त हैं हेजल कीच

2013 में हेजल कीच रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 में नजर आईं थी।  इसके बाद उन्होंने झलक दिखला जा, कॉमेडी सर्कस में भी अपना जलवा बिखेरा है। 2012 में आयी फिल्म मैक्सिमम में एक आइटम सॉन्ग आ अण्टे अमलापूरम में नजर आईं थी। फिल्म हीर एंड हीरो में भी एक आइटम सॉंग में हेजल ने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

क्‍या आप को पता है हैरी पाटर की दोस्‍त हैं हेजल कीच

हेजल को पहला ब्रेक मिला 2007 में तमिल फिल्म बिल्ला से मिला था। फिल्म में उनका आइटम सॉन्ग बहुत पॉपुलर हुआ। हेजल को घूमने का बहुत शौक है और वॉटर स्पोर्ट्स में उन्हें सर्फिंग बहुत पसंद है। वो पॉन्डिचेरी में खासतौर पर वॉटर सर्फिंग क्लासेज लेती हैं।

क्‍या आप को पता है हैरी पाटर की दोस्‍त हैं हेजल कीच

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk