PATNA: वह पहले फेसबुक पर दोस्ती करती थी। फिर प्यार का झूठा नाटक। इसके बाद शारीरिक संबंध बनते ही वह शिकार को लूटकर गायब हो जाती थी। फुलवारीशरीफ के स्टील कारोबारी शमीम के साथ भी उसने कुछ ऐसा ही किया था। बताया जाता है कि शमीम ने निजी पलों को मोबाइल कैमरे में कैद करने की जिद की। लड़की ने पहले तो मना किया, लेकिन शमीम जब नहीं माना तो गुस्से में लड़की ने उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया। फिर शमीम की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गई। हालांकि उसकी हर एक्टिविटी सीसीटीवी कैमरे में हो चुकी थी। फुटेज के कारण ही वह पुलिस के हाथ आ सकी। जमशेदपुर की इस लड़की ने पुलिस के सामने लव, सेक्स और धोखे वाला अपना आपराधिक इतिहास बयान किया है।

- मामला एक नजर में

फुलवारीशरीफ थानान्तर्गत हारूण नगर निवासी मो। शमीम आलम (ब्भ् वर्षीय) की खोजाइमली मोहल्ले में स्टील की दुकान है। क्ब् मई की रात दुकान से दुर्गध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से शटर खोला तो अंदर शमीम की लाश मिली। शव सड़ चुका था। चारों ओर खून के धब्बे थे। प्रथम दृष्ट्या माना जा रहा था कि शमीम के सिर पर वार करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

- शादीशुदा पुरुषों को फंसाती थी

पुलिस की गिरफ्त में आई जमशेदपुर की अंजना कुमारी (ख्ख्) ने स्वीकार किया कि शमीम की हत्या उसी ने की। वह शादीशुदा पुरुषों को अपने जाल में फंसा लेती थी, फिर लूट लेती थी। शमीम के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसने अंजना को क्क् मई की रात को अपनी दुकान में बुलाया। दोनों रात में वहीं थे। अंजना उसके सो जाने के बाद लूटना चाह रही थी, लेकिन शमीम वीडियो बनाना चाह रहा था। उसने समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इससे अंजना को गुस्सा आ गया और उसने शमीम के सिर पर लोहे के रॉड से वार कर दिया। फिर शमीम की बाइक, मोबाइल और लगभग फ्0 हजार रुपए लेकर फरार हो गई।

- सीसीटीवी में हुई कैद

पुलिस ने घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो उसमें शमीम की बाइक दिखी, जिसे एक युवती चला रही थी। शमीम की कॉल रिकॉर्ड की पड़ताल हुई तो मालूम हुआ कि उसके चोरी गए मोबाइल में नया सिम कार्ड लगा है। पुलिस ने मालसलामी इलाके से राजेश को हिरासत में लिया। उसे फुटेज दिखाया गया तो अंजना की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

- फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

9 मई को फेसबुक पर अंजना और शमीम की दोस्ती हुई थी। अंजना पटना में ही ठिकाना जमाए बैठी थी। शमीम के बुलावे पर वह न्यू बाईपास रोड पर पहाड़ी मोड़ के पास आई। दोनों राजगीर चले गए। वहां एक दिन रहे। तभी अंजना ने भांप लिया था कि शमीम के पास काफी पैसे हैं।

- पहले किया सिर पर वार, फिर बांधे हाथ

साजिश के तहत अंजना अगले ही दिन शमीम को गहरी नींद में सुलाने के बाद उसके गल्ले से नकदी लेकर चली जाती, लेकिन शमीम निजी क्षणों को मोबाइल में कैद करने लगा। आनन-फानन में अंजना ने शमीम के सिर पर लोहे के रॉड से वार कर दिया। जमीन पर गिरते ही उसके हाथ पैर रस्सी से बांध दिए। फिर काफी देर तक कैश काउंटर खोजने की कोशिश की, पर कुछ पता नहीं चला। तब वह शमीम की जेब में रखे रुपये, मोबाइल और बाइक की चाबी ले ली। सुबह होने पर वह शटर खोलने का प्रयास कर रही थी। इस बीच एक हॉकर ने दुकान के अंदर से आ रही आवाज सुन ली। उसने जैसे ही शटर खोला, अंजना बाहर निकली, फिर शटर को गिराया और बाइक लेकर फरार हो गई।

- दूसरी पत्‍‌नी बनकर रह रही थी

इसके बाद अंजना ने राजेश को अगला शिकार बनाया था। वह भी शादीशुदा है। फोन पर लंबी बातें करने के बाद उसने जाल में फंसा लिया और उसकी दूसरी पत्नी बनकर रहने लगी। वह राजेश की भी बलि चढ़ाने की फिराक में थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि मामले में राजेश की भूमिका अब तक उजागर नहीं हुई है। वहीं अंजना के दो अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।

- जमशेदपुर की है अंजना

अंजना मूलरूप से जमशेदपुर के चांडिल की है। उसने नीमाडीह में मैट्रिक तक पढ़ाई की। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी और ठगी कर रुपये कमाने में जुट गई। उसकी दो बहनें और एक भाई है। वह क्षेत्रीय बैडमिंटन और क्रिकेट की खिलाड़ी भी रही है। वह बाइक और कार चला लेती है। पुलिस उसका अपराधिक इतिहास खंगाला रही है।

फेसबुक के माध्यम से दोस्ती करना, फिर लोगों को लूटना अंजना का पेशा रहा है। वारदात में दो लोग परोक्ष रूप से शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

- मनु महाराज, एसएसपी, पटना