JAMSHEDPUR: बारीडीह थाना क्षेत्र स्थित विजया गार्डेन में रविवार को ब्रह्मकुमारी की ओर से मानसिक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली से आये योग टीचर विकास रंजन ने स्पीरिचुअल हीलिंग तथा नेचर केयर द्वारा मेडीटेशन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेल्फ हीलिंग द्वारा बॉडी के पूरे सिस्टम को ब्रेन कंट्रोल के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को कुछ एक्सरसाइज करने की सलाह दी जिससे कि वे अपनी मेमोरी डेवलप करके वे ब्रेन पर कंट्रोल रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि मनुष्य को अपने ब्रेन को शांत रखने के लिए रोजाना नियमत मेडिटेशन रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह शिविर ख् दिसंबर तक चलेगा। इस दिन सुबह (7-8.फ्0) दोपहर (क्0.फ्0-क्ख् बजे) और शाम (म्.फ्0 से 8 बजे) क्लासेज होंगी।

श्री साईं सच्चरित्र अखंड पाठ

साई परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में साईनाथ देवस्थानम घोड़ाबांधा में श्री साईं सच्चरित्र अखंड पाठ का आयोजन किया गया। परायण का शुभारंभ वरिष्ठ पुरोहित नंदलाल मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ प्रधान यजमान रश्मि नारायण समक्ष संकल्प करा कर किया गया। श्री साईं सच्चरित्र के भ्ख् अध्याय का पठन एवं श्रवण श्रद्धालुओं द्वारा बारी-बारी से किया गया। श्री साईं सच्चरित्र को साईं भक्त गीता के समतुल्य मानकर प्रत्येक दिन पठन करना सुनिश्चित करते हैं इस पुस्तक में वर्णित है की इसके परायण करने के बाद और किसी भी साधना की आवश्यकता नहीं है। पाठ के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफ ल बनाने में संस्थान के चैयरमेन राजीव कुमार ,अध्यक्ष अनूप रंजन, ट्रस्टी नूतन कुमारी, संरक्षक विभूति भूषण महतो, उमेश प्रसाद सिन्हा, एम। दुर्गा, दुर्गा घोष, शिखा राय , रीना सिंह चंद्रशेखर सिंह, भास्कर, भीम कर्मकार के साथ संस्थान के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।