- वेदप्रकाश शर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे साहित्य के दिग्गज

- नम आंखों से गणमान्य नागरिकों ने दी अंतिम विदाई

Meerut। शहर की शान वेदप्रकाश शर्मा का शुक्रवार की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही साहित्य जगत में शौक की लहर दौड़ गई। वेद प्रकाश शर्मा एक साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। शनिवार को उनके शव का अंतिम संस्कार सूरजकुंड में किया गया। जिसमें नेता और पटकथा लेखन से लेकर उपन्यासकार पहुंचे। उनके शव को मुखाग्नि बेटे ने दी।

हमेशा पाठकों के जेहन में रहेंगे

वेदप्रकाश शर्मा एक साल से कैंसर जैसी भयानक बीमारी से लड़ रहे थे, लेकिन शुक्रवार की रात वह कैंसर से हार गए। उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई। लेकिन उनका लेखन हमेशा पाठकों के जेहन में रहेगा। अपनी कृतियों से वह अजर और अमर रहेंगे।

कई फिल्में बनी

वेदप्रकाश शर्मा ने उपन्यास की दुनिया में अपना नाम शिखर तक पहुंचाया। उन्होंने इंटरनेशनल खिलाड़ी, खिलाडि़यों का खिलाड़ी जैसी फिल्मों की पटकथा लेखन कर मेरठ का नाम फिल्म जगत में प्रसिद्व कर दिया।

बचपन से पढ़ने का शौक था

वेदप्रकाश शर्मा को बचपन से पढ़ने का शौक था। उनके इसी शौक ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। उन्होने लिखना पढ़ना शुरू किया और लिखते लिखते एक कॉपी, दो कॉपी कई कॉपी भर गई़ इसके बाद धीरे-धीरे वेद प्रकाश शर्मा उपन्यास लिखने लगे और अब तक सैंकड़ों उपन्यास लिख चुके थे।

अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा के अंतिम संस्कार में जाने-माने उपन्यासकार और पटकथा लेखक शनिवार की सुबह अंतिम संस्कार में पहुंचे। उनके अंतिम दर्शन के लिए सुरेश ऋतुराज जैन, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा नेता विनीत शारदा समेत कई नेता पहुंचे।