RANCHI : हेमंत सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दुर्गापूजा को तोहफा दिया है। सरकारी कर्मियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि करते हुए झारखंड सरकार ने इसे सात प्रतिशत बढ़ा दिया है। इस फैसले से राज्य के सरकारी कर्मचारियों में खुशी है। इस फैसले से अब उनकी सैलरी काफी बढ़ जाएगी। इस फैसले के साथ ही राज्य कैबिनेट ने सूबे के पीडीएस दुकानदारों को भी दुर्गापूजा गिफ्ट देते हुए उनके कमीशन में वृद्धि की है। अब इन दुकानदारों को ब्भ् की जगह 7भ् रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलेगा।

कैबिनेट की मुहर

इसके साथ ही हेमंत सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की लीज का रिनुअल करते हुए अगले ख्0 साल तक कंपनी का लीज बढ़ा दिया है। इस फैसले पर भी लोगों को निगाहें थी क्योंकि इसके लीज के नवीनीकरण का मामला काफी विवादित था, क्योंकि संगठन इसका विरोध कर रहे थे। मंगलवार को झारखंड सरकार के सचिवालय प्रोजेक्ट बिल्डिंग में हेमंत सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें ब्क् प्रस्ताव कैबिनेट में अप्रूवल के लिए रो गए थे, जिसपर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाकर इनको पास किया।

चार महीने से लापता महिला हुइर् गिरफ्तार

चार महीने से लापता महिला को सदर थाना पुलिस ने सोमवार की शाम कचहरी चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला कचहरी चौक पर है और वह मजिस्ट्रेट को बयान देने के लिए जा रही है। इस बात की सूचना सदर थानेदार रंजीत प्रसाद सिन्हा को मिली। रंजीत प्रसाद सिन्हा ने तत्काल इसकी जानकारी अनुसंधानकर्ता रियाज अहमद को दी। रियाज अहमद पुलिस बल और महिला पुलिस बल के साथ गए और आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, बूटी बैंक कॉलोनी निवासी विपिन कुमार की पत्नी श्वेता राय क्9 मई, ख्0क्ब् से गायब थीं। इस बाबत विपिन कुमार राय ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह कोलकाता और दिल्ली घूम रही थी। जब उसे पता चला कि उसके पति ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है तो उसने कोर्ट में जाकर अपना बयान दर्ज कराना चाहा। बाद में पुलिस ने महिला का बयान लेकर उसे उसके पति को सौंप दिया।