वेटिकेन में शिव मंदिर
कहते वेटिकेन शब्द वाटिका से लिया गया है और यहां कभी वैदिक केंद्र हुआ करते थे। खुदाई के दौरान यहां से एक शिव लिंग भी प्राप्त हुआ है जिसे रोम के ग्रेगोरियन इट्रस्केन संग्रहालय में रखा गया है। यहां तक कि वेटिकन सिटी का मुख्य चौराहा शिव लिंग जैसा दिखता है।

विश्‍व की ये जगहें हैं सबूत कि कई सदियों पुराना है हिंदू धर्म

कंबोडिया का हिन्दू मंदिर
कंबोडिया में घूमने पर यहां पर बड़ी संख्या में हिन्दू और बौद्ध मंदिर मिलते हैं, जो इस बात का प्रमाण हैं कि कभी यहां भी हिन्दू धर्म का प्रभाव था। इसके अलावा यहां दुनिया का सबसे बड़ा हिंदु मंदिर अंकोर वाट है, जिसका इतिहास लगभग 900 साल पुराना है। साथ ही यहां एक अन्य विशाल हिंदु मंदिर के अवशेष मिलते हैं। यह मंदिर लगभग 1 स्क्वेयर मील क्षेत्रफल में फ़ैला हुआ था और इसकी दीवारों पर देवी देवताओं मूर्तियां उकेरी गई हैं। हालाकि मंदिर तो नष्ट हो चुका है पर इसकी वास्तुकला और ख़ूबसूरती को अभी भी संरक्षित करके रखा गया है। साक्ष्यों से इस बात का पता चलता है कि यहां भगवान शिव के और भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती रही थी।


मिस्र में मिले तमिल बह्रामी लिपि के चिन्ह
इसी तरह से कुसैर अल कादिम में खुदाई के दौरान एक टूटा हुआ जार मिला, जिसे पहली शताब्दी के आस-पास का बताया जाता है और जिस पर तमिल ब्राह्मी में कुछ लिखा हुआ है।

विश्‍व की ये जगहें हैं सबूत कि कई सदियों पुराना है हिंदू धर्म

ओमान तक था व्यापार
इसी तरह ओमान के खोर-रोरी इलाके में भी एक प्राचीन घड़े के टूटे टुकड़े मिले जिन पर प्राचीन तमिल बह्रमी भाषा से ही लिखा हुआ है।कहा जा रहा है ये भी पहली शताब्दी के आस-पास के ही हैं और इस समय से ही भारत के लोगों व्यापार के लिए पहुंच काफ़ी दूर-दूर तक थी।

बाली का प्राचीन मंदिर
बाली द्वीप में भी एक इमारत के निर्माण के दौरान खुदाई में मजदूरों को एक मंदिर के कुछ अंश मिले जिसके बारे में बाली के ऐतिहासिक संरक्षण विभाग का कहना है कि ये एक विशाल हिन्दु मंदिर है जो कभी हिन्दू धर्म का केंद्र रहा होगा।

सेंट्रल अमेरिका की व्हाइट सिटी
सेंट्रल अमेरिका के एक शोधकर्ता चार्ल्स लिन्द्बेर्ग ने एक ऐसी जगह खोजी थी जिसका स्पेनिश नाम उन्होंने La Ciudad Blanca  रखा  जिसका मतलब द व्हाइट सिटी होता है। यहां स्थानीय लोग बंदरो की मूर्तियों की पूजा करते हैं।  चार्ल्स के अनुसार हनुमान जी का विलुप्त साम्राज्य हो सकता है।

विश्‍व की ये जगहें हैं सबूत कि कई सदियों पुराना है हिंदू धर्म

हड़प्पा में 5000 साल पुराना शिव लिंग
1940 में खुदाई के दौरान पुरातत्व विज्ञानियों को हड़प्पा में एक शिव लिंग मिला जो लगभग 5000 पुराना है।

इंडोनेशिया में शिव मंदिर
शोधकर्ताओं के अनुसार जहां वर्तमान इन्डोनेशिन इस्लामिक यूनिवर्सिटी है वहां कभी हिन्दू देवी-देवताओं का मंदिर हुआ करता था, जिसमे शिव और गणेश की पूजा की जाती थी। यहां से एक प्राचीन शिव लिंग भी मिला है।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk