शाही शादी मे शामिल हुए हजारो लोग
आरती की शादी कोल्लम के आश्रम मैदान में कोच्चि के डॉक्टर आदित्य विष्णु से होगी। शादी की सारी तैयारियां फिल्म बाहुबली के प्रोडक्शन डिजाइनर ने तैयार की हैं। इस शाही शादी के लिए 3 लाख 50 हजार वर्ग फुट का पंडाल तैयार किया गया है। जिसमें तीस हजार मेहमानों के लिए व्यवस्था की गई है। शादी का सेट 8 एकड़ में बनाया गया है। इसे बनाने मे 20 करोड़ रुपए की लागत आई है। सुरक्षा के लिहाज से 250 पुलिसकर्मी और 350 निजी गार्ड तैनात किए गए हैं।

55 करोड़ की शाही शादी मे हीरों से जड़ी दुल्हन

शाही अंदाज मे हुई आरती की शादी
केरल के एनआरआई उद्योगपति बी रवि पिल्लई की बेटी की शादी मे कई देशों के राजपरिवार शिरकत करेंगे। यहां तमाम कंपनियों के सीईओ का जमावड़ा भी लगेगा। इस शाही शादी की तैयारियों में 55 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं। पिल्लई केरल के शीर्ष उद्योगपति हैं। फोर्ब्स की माने तो उनका उद्योग समूह करीब 14 हजार करोड़ रुपये का है। इस शाही शादी में कई सरकारी अधिकारी, राजनेता, फिल्मी सितारों के अलावा दूसरे देशों की भी कई हस्तियां शामिल होंगी।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk