(1) चौथी सबसे बड़ी भाषा
दुनिया में भले ही इंग्लिश भाषा का रुतबा चलता हो, लेकिन हिंदी भी इससे ज्यादा पीछे नहीं है। हिंदी/उर्दू यानी 'हिंदुस्तानी' दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। ऐसे में हम हिंदुस्तानियों को हिंदी पर गर्व होना चाहिए।

(2) 7 देशों में शामिल

आपको बता दें कि हिंदी 7 देशों की सात भाषाओं में शामिल है। जिसमें आप वेब एड्रेस यानी यूआरएल भी बना सकते हैं।

(3) संघीय भारत
1950 में हिंदी को संघीय भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था। जिसके बाद यह भारत के सभी सरकारी काम-काजों में ऑफिशियल लैंग्वेज के रूप में चली आ रही है।

(4) हिंदी व्याकरण
क्या आप जानते हैं कि 1954 में भारत सरकार ने हिंदी व्याकरण तैयार करने का फैसला लिया था। इसके लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन भी किया था।

(5) 75 करोड़ बोलते हैं हिंदी

दुनियाभर में अगर हिंदी बोलने वालों की संख्या पर गौर करें, तो कुल 75 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।  

हिंदी वर्सेज इंग्लिश
ग्लोबल लैंग्वेज मॉनीटर ने पिछले साल अपनी रिपोर्ट में बताया था कि हिंदी में 1 लाख 20 हजार शब्द हैं, जबकि अंग्रेजी में करीब 10 लाख शब्द हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। अंग्रेजी में कई भाषाओं के शब्दों को शामिल किया जाता रहा है। ऐसे ही हिन्दी के शब्दों को भी अंग्रेजी भाषा में शामिल किया जाता है। गुरु, योग, चटनी और चूड़ीदार जैसे ऐसे सैकड़ों शब्द हैं जो हिंदी से निकल कर अंग्रेजी डिक्शनरी का हिस्सा बन गए हैं।

Hindi News from India News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk