JAMSHEDPUR: शनिवार की शाम लौहनगरी भगवामय दिखी। ¨हदू उत्सव समिति के तत्वावधान में एमजीएम मैदान डिमना से निकाली गई ¨हदू नव वर्ष यात्रा में चारों ओर जय श्रीराम जय बजरंगबली बच्चा बच्चा राम का रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे के जय घोष गूंज रहा था। चारों ओर गूंजते नारों से वातावरण में जोश और उत्साह उफान मार रहा था। हजारों लोग सड़कों पर थे।

नाच रहे थे लोग

वाहनों में बजते गीतों पर युवकों की टोली मग्न होकर नाच रही थी। शोभा यात्रा में शामिल हर आदमी के गले में भगवा गमछा और हाथों में भगवा ध्वज था। शहर की अधिकांश सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। भगवान के जयकारे और आतिशबाजी लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे थी। लोग अपने-अपने घरों की छतों, सड़कों के किनारे खड़े होकर टकटकी लगाए आश्चर्य से जुलूस में शामिल युवाओं के उत्साह को देख रहे थे। हर किसी के हाथ में मोबाइल था और लोगों में इस यात्रा को फोटो और वीडियो के जरिए सुरक्षित कर लेने की होड़ लगी हुई थी। जुलूस में वाहनों पर आकर्षक झांकियां भी लोगों को प्रभावित कर रही थीं। शोभा यात्रा एमजीएम मैदान से शुरू होकर डिमना चौक, मानगो चौक, मानगो बस स्टैंड, साकची रामलीला मैदान, साकची गोलचक्कर से बंगाल क्लब होते हुए आमबगान मैदान पहुंची। यहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भारत माता की आरती के बाद समापन की घोषणा की गई।

पांच किमी पहुंचने में लगे पांच घंटे

एमजीएम मैदान डिमना से आमबगान मैदान साकची की दूरी लगभग पांच किसी है। यात्रा को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लगभग पांच घंटे का समय लग गया। आयोजन समिति ने यात्रा की शुरुआत का समय दोपहर तीन बजे तय किया था। बर्मामाइंस डनलप मैदान से चल कर एक टोली एमजीएम मैदान भी पहुंच गई थी। इसके बावजूद यात्रा को आमबगान मैदान पहुंचने में लगभग पांच घंटे लग गए। शाम चार बजे शुरू हुई यात्रा रात नौ बजे आमबगान पहुंचकर समाप्त हुई।

बारिश ने भी कराई थोड़ी देर

शाम लगभग चार बजे से 4.30 बजे तक हुई बूंदाबांदी ने भी थोड़ी देर कराई। हालांकि यात्रा में शामिल युवक रुके नहीं। भीगते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरी यात्रा अव्यवस्था का शिकार रही। नेतृत्व करने वालों का कहीं कोई अता-पता नहीं था। युवक अपने मन से कहीं भी रुक जा रहे थे और कभी चल पड़ रहे थे। युवकों को व्यवस्थित रूप से चलने के लिए प्रेरित करने वाला कोई नहीं दिख रहा था। अव्यवस्था का आलम यह था कि युवकों की टोली कई बार मानगो से डिमना चौक तक आना-जाना करते हुए नजर आई।

मिटा राजनीतिक दलों का भेद

शोभा यात्रा में राजनीतिक दलों का भेद मिटता हुआ नजर आया। पार्टी पॉलीटिक्स से दूर तमाम राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व नेता शोभा यात्रा में शामिल हुए।

हनुमान चालीसा व भारत माता की आरती से समापन

नव वर्ष यात्रा का समापन आमबगान मैदान में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भारत माता की आरती से हुआ। रात लगभग नौ बजे ये दोनों कार्यक्रम हुए। आमबगान मैदान में यात्रा में शामिल एक चौथाई लोग भी नहीं पहुंचे थे। इसके पूर्व शहर के कलाकार कृष्णामूर्ति व सुमित्रा बनर्जी ने भजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

यात्रा में ये रहे शामिल

शोभा यात्रा में क्रांतिकारी वीर शहीद सुखदेव के पौत्र अनुज सिंह थापर, भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पुनिया, बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय, मृत्युंजय, रवि प्रकाश सिंह, चिंटू सिंह, नरेंद्र पांडेय, सोनू ठाकुर, सूरज, राहुल कुमार कौशल किशोर, संजय कुमार, अमित कुमार, जनार्दन पांडेय सहित हजारों लोग शामिल थे।