पैसे के बदले रेप
अफ्रीका में पिछड़ी जातियों द्वारा कई ऊल-जुलूल परंपराएं देखने को मिलती हैं। इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के एक गांव में हर परिवार अपनी 12 साल तक की बेटी का जबरदस्ती रेप करवाते हैं। इसके लिए एक अधेड़ पुरुष को किराए पर लिया जाता है जो इन छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार करता है। इस गंदी हरकत को वहां के लोग परंपरा का नाम देते हैं। जो शख्स इन लड़कियों का रेप करता है उसके बदले में पैसे दिए जाते हैं।  

इस आदमी को 12 साल की लड़कियों के रेप करने के मिलते हैं पैसे
इस मर्द को लिया जाता है किराए पर
बताते चलें कि गांव की लड़कियों के साथ रेप करने की परंपरा को निभाने वाले इस शख्स का नाम हाइना है। हाइना की उम्र लगभग 40 साल है और वह भेड़, बकरियों को चराने के साथ ही आसपास के गावं के लिए सेक्स वर्कर का भी काम करता है। जब कोई लड़की 12 साल की हो जाती है तब हाइना को लोग अपने घर बुलाते हैं। यही नहीं कभी-कभी किसी महिला को सजा देने के लिए भी उसका जबरदस्ती रेप करवाया जाता है। मसलन अगर किसी औरत ने अपना गर्भ बिरा दिया है तो हाइना से उसका रेप करने को कहा जाता है।

लड़कियों पर रखी जाती है नजर
खबरों की मानें तो गांव के लोगो ने इस शख्स को यह काम देकर रखा है की वह लडकियों पर नजर रखे और लड़की का जैसे ही पहला मासिक धर्म होता है तो वह उसका रेप कर दे। परंपरा के अनुसार इस कुप्रथा को तब अंजाम दिया जाता है जब लड़की अपने पीरियड्स के तीसरे दिन से गुजर रही होती है। इस खबर में सबसे चौंकाने वाली यह निकलर आई है कि जो मर्द बच्चियों का रेप करता है वह HIV पॉजिटिव है।

Image Source : BBC

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk