PATNA: बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए गर्दनीबाग थाने के पास धरना दिया। बिहार प्रदेश महिला की अध्यक्ष ने कहा कि देश में खाद्य पदार्थो, गैस, पेट्रोल-डीजल आदि रोजमर्रा के सामानों की बढ़ती कीमतों से त्राहि-त्राहि मची है। दूसरी तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्री देश में घूम-घूम कर विकास पर्व मना रहे हैं। सच यह है कि विकास और अच्छे दिन तो सिर्फ उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के लिए ही है। धरना में उपाध्यक्ष व प्रवक्ता जयंती झा, उपाध्यक्ष मोनी देवी पासवान, राजलक्ष्मी, महासचिव सुधा मिश्रा, विनीता झा, सचिव संजू पांडेय, अनुराधा नयन, रानी देवी आदि मौजूद थीं।