जब तक है जगह, तब तक लगा रहे हैं होर्डिग्स

- होर्डिग्स के चलते जीएमसी को लग रहा लाखों का चूना

GORAKHPUR : सिटी में इन दिनों होर्डिग्स के जरिए प्रचार करने वाली एजेंसीज की चांदी है। फ्री में जमकर प्रचार अभियान चल रहा है। सिटी में लगी करीब ब्000 होर्डिग्स अवैध रूप से प्रचार के काम आ रही हैं। इससे एडवर्टाइजिंग एजेंसीज को भले ही फायदा हो रहा हो, लेकिन जीमएसी को हर महीने लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। एक ओर जीएमसी होर्डिग उतारता है तो दूसरी ओर एजेंसीज फिर होर्डिग लगा देती हैं। उनकी मनमानी को रोकने में जीएमसी नाकाम है। एक अनुमान के मुताबिक अगर होर्डिग्स पर जारी मनमानी रोक कर राजस्व वसूला जाए तो जीएमसी को हर महीने करीब क्ख् लाख रुपए की आय होगी।

ख्भ्00 छोटी होर्डिग्स हैं अवैध

सिटी में छोटे-बड़े लगभग ब् हजार होर्डिग्स अवैध रूप से लगाई गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या छोटी होर्डिग्स की है। जीएमसी के होर्डिग डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक छोटी होर्डिग्स का किराया भ्00 रुपए महीना है। शहर में इस तरह की करीब ख्भ्00 छोटी होर्डिग्स हैं जो अवैध रूप से लगी हैं। अगर बाकायदा किराया वसूल कर जोड़ा जाए तो इनसे जीएमसी लगभग क्ख् लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होगा।

खत्म हो चुका है कांट्रेक्ट

जीएमसी के एक कर्मचारी का कहना है कि तीन माह पहले सभी होर्डिग का अनुबंध समाप्त हो गया था। बड़े होर्डिग्स के लिए तीन माह का एक अनुबंध भरा कर लगाने की इजाजत दी गई है। लेकिन छोटे होर्डिग्स के लिए कोई इजाजत नहीं है। सिटी में जो भी होर्डिग्स लगे हुए हैं वह सभी अवैध हैं। पिछले तीन दिन से लगातार छोटी होर्डिग्स हटाने का काम किया जा रहा है। सिटी में होर्डिग लगाने की इजाजत देने के लिए टेंडर फाइल तैयार की गई है। इस फाइल को स्वीकृति मिलते ही टेंडर निकाला जाएगा।

दुर्घटना का भी कारण बनता है पोल

सड़क के किनारे पोल पर लगे होर्डिग्स जीएमसी को चपत ही नहीं लगा रहे, रोड पर अक्सर दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। तेज आंधी में अक्सर पोल रोड पर गिर जाते हैं जिससे राहगीर चपेट में आ जाते हैं।

सिटी में अवैध होर्डिग्स उतारने का काम चल रहा है। अभी छोटी होर्डिग्स उतारी जा रही हैं, जिसके बाद बड़ी होर्डिग्स उतारी जाएंगी।

रबीस चंद, मुख्य कर निरीक्षण व प्रभारी होर्डिग्स