RANCHI : मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आज से हॉकी का जोश और जुनून दिखेगा। हॉकी इंडिया लीग के तीसरे सीजन का रांची में पहला मैच सोमवार को खेला जाएगा। रांची रेज के होम ग्राउंड में दिल्ली वेबराइडर्स की टीम का मुकाबला मेजबान टीम के साथ होगा। माही की टीम का जलवा आज हॉकी के दर्शकों को देखने को मिलेगा।

संडे को प्रैक्टिस में लगाया जोर

रांची के हॉकी स्टेडियम में आज से एचआइएल शुरू होगा। मैच को लेकर दिल्ली की टीम संडे सुबह से ही प्रैक्टिस में जुट गई थी। इस टीम के कोच प्लेयरों को प्रैक्टिस करा रहे थे। वहीं रांची की टीम ने भी शाम में प्रैक्टिस किया। जिसमें पूरी टीम शामिल हुई। दिल्ली के कैप्टन सरदारा सिंह ने कहा कि हम अपनी प्लानिंग के अनुसार खेलेंगे। रांची में मैने इससे पहले के सीजन में खेला है। यहां के लोग हॉकी को लेकर काफी उत्साहित है। रांची रेज के कैप्टन एशले जैक्सन ने कहा कि इससे पहले मैच में जीत मिलने के बाद हमारी टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया है और अब मैच का इंतजार है।

पूरा स्टेडियम सज कर तैयार

हॉकी इंडिया लीग के लिए एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सज धज कर तैयार है। स्टेडियम के चारों तरफ पोस्टर में माही के साथ पूरी टीम खड़ी है। इसके साथ ही थीम लिखा हुआ है कि अब पूरी रांची खेलेगी। वहीं स्टेडियम के अंदर भी रांची रेज के पोस्टर की भरमार लगी है।

झारखंड मुएथाई के प्लेयर्स ख्7 को जाएंगे सिक्किम

मुएथाई इंडिया नेशनल फेडरेशन की ओर से सिक्किम मुएथाई एसोसिएशन की ओर से सिक्किम में होने वाली पांचवें नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड की क्8 मेंबरों की टीम ख्7 जनवरी को रवाना होगी। चैंपियनशिप ख्9 जनवरी से फ् फरवरी तक चलेगा। वहीं झारखंड के पांच मेंबरों को फेडरेशन ने सिक्किम में आयोजित होनी वाली नेशनल चैंपियनशिप के टेक्निकल समिति में सेलेक्ट किया है।