-इलाहाबादी दानिश नहीं कर सके कोई चमत्कार

ALLAHABAD: इलाहाबादी हॉकी स्टार दानिश संडे को कोई चमत्कार नहीं कर सके। कामनवेल्थ गेम में हॉकी के फाइनल मैच में आस्ट्रेलिया ने इंडियन टीम को ब्-0 से हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया। इंडियन टीम को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। इलाहाबादियों ने दानिश से गोल्ड लेकर वापस लौटने की उम्मीदें लगाई थीं।

क्7 नंबर पर लगी थीं निगाहें

हॉकी मैच शुरू होते ही सबकी निगाहें दानिश पर थीं। हॉकी के चहेतों के अलावा दानिश की फैमिली भी अपने घर में टीवी पर निगाहें लगाए हुए थी। सभी लोग नंबर क्7 को तलाश कर रहे थे। जी हां नंबर क्7 की टी शर्ट दानिश पहन कर खेल रहे थे। इस बार मुकाबला व‌र्ल्ड की नंबर वन हॉकी टीम आस्ट्रेलिया से था। वही आस्ट्रेलिया टीम जिसने पिछली बार इंडिया को 8-0 से हराया था। मैच की शुरुआत तो जबरदस्ती रही लेकिन कुछ देर बाद ही आस्ट्रेलिया ने मैच को अपने पक्ष में कर लिया। शुरुआत में ही एक से बढ़त बना ली और फिर यह सिलसिला जारी रहा। सेकेंड हॉफ तक साफ हो गया कि इंडियन टीम आस्ट्रेलिया के सामने टिक नहीं पाएगी। एक के बाद एक करके आस्ट्रेलिया ने चार गोल दाग दिए। ऐसा नहीं था कि इंडियन प्लेयर को मौका नहीं मिला लेकिन वे मौके को भुना नहीं सके। दानिश फारवर्ड खेल रहे थे। मैच के अंतिम दो मिनट में नंबर क्7 दानिश को गोल करने का मौका मिला। उन्होंने प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हो सके। जिस तरह से लास्ट मिनट में इंडियन टीम आक्रामक होकर खेल रही थी, अगर स्टार्टिग में ही इसी तरह खेले होते तो शायद कहानी कुछ और होती। लेकिन इलाहाबादियों को इसी बात से संतोष रहा कि कम से कम एक सिल्वर तो इंडिया को मिला।