- रूट्स पर एक्स्ट्रा बसों और बढ़े हुए फेरों के साथ चलेंगी रोडवेज की बसें

- मुख्यालय ने होली पर अधिकतर बसों को ऑन रोड रखने के निर्देश दिए

BAREILLY:

होली पर घर जाने वालों को साधन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। फेस्टिवल पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने लॉन्ग रूट्स पर एक्स्ट्रा और लोकल रूट्स पर ट्रीप्स बढ़ाकर बसें चलाने का फैसला लिया है। लखनऊ मुख्यालय ने क्षेत्रीय प्रबंधक को मैक्सिमम बसों को ऑन रोड रखने के दिशा-निर्देश दिए हैं। ताकि, यात्रियों को साधन के लिए इधर-ऊधर भटकना न पड़े। 25 फरवरी से होली को लेकर बसों का संचालन शुरू होगा।

स्टेशनों पर लगाई जाएगी कर्मचारियों की ड्यूटी

रोडवेज की रुहेलखंड, बरेली, बदायूं और पीलीभीत डिपो के बेडे़ में निगम की 537 और अनुबंधित 119 बसें संचालित हो रही हैं। मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद अधिकांश बसों को होली से पहले ऑन रोड रखने की कवायद शुरू कर दी गई है। साथ ही दिल्ली, कानपुर एवं अधिक यात्री मिलने वाले स्टेशनों पर रोडवेज के कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो कि यात्रियों की जरूरत के मुताबिक बसों को संचालित कराएंगे।

दिल्ली रूट्स पर सबसे अधिक बसें चलेंगी

होली के मौके पर दिल्ली रूट पर सर्वाधिक 340 बसें संचालित होगी। क्योंकि, फेस्टिवल में दिल्ली से बरेली आने-जाने वालों की संख्या सबसे अधिक होती है। साथ ही आगरा रूट पर 65 बसें, कानपुर से टनकपुर, हल्द्वानी रूट पर 85 और लोकल रूट पर 80 बसों को संचालित किया जाएगा। इसका रोडमैप तैयार कर लिया गया है। लोकल रूटों पर बसों के ट्रिप भी बढ़ाए जाएंगे, जिससे कि अधिक से अधिक यात्रियों को बस सेवा दी जा सके।

एक नजर

- 340 बसें दिल्ली रूट्स पर।

- 65 बसें आगरा रूट्स पर।

- 85 बसें कानपुर, टनकपुर और हल्द्वानी रूट्स पर।

- 80 बसें लोकल रूट्स पर।

बॉक्स

- 537 बसें निगम की अपनी।

- 119 बसें अनुबंधित हैं।

होली के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारी की गई है। बदायूं रूट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस बार इसी रूट से अधिक बसें संचालित की जाएंगी।

राजीव चौहान, आरएम, रोडवेज