RANCHI: जायसवाल समाज की ओर से रविवार को रांची धर्मशाला में होली मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अध्यक्ष बिनोद जायसवाल, रंजना जायसवाल, अर्जुन प्रसाद जायसवाल, महेंद्र प्रसाद जायसवाल, केदार जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। होली मिलन समारोह के बाद सबने वनभोज का भी अानंद उठाया।

तैलिक समाज का होली मिलन

झारखंड तैलिक साहू महासभा के प्रदेश स्तरीय कोर कमिटी की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को होटल बीएनआर चाणक्या में किया गया। बैठक का संचालन अमित साहू ने किया। प्रोग्राम की शुरुआत तिलेश्वर साहू को श्रद्धांजलि के साथ हुई। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के केंद्रीय अध्यक्ष बलिराम साहू ने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश में ब्0 लाख तेली की आबादी है। हम लोगों ने वोट देकर सरकार बनवाई है तो हमारे समाज से भी सरकार में प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

झारखंड में होगा बंपर िनवेश: सीएम

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि आने वाले कुछ महीनों में झारखंड में नए निवेश होंगे। सरकार राज्य में व्यापारियों को हरसंभव सहयोग करेगी और उन्हें पूरी सुरक्षा भी देगी। वे रविवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित कंज्यूमर फेयर-ख्0क्भ् के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग और वाणिज्य के लिए अच्छा माहौल बने, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। कई कंपनियां हैं, जो अपना प्लांट लगाना चाहती हैं।

फूंका जेटली का पुतला

आम केंद्रीय बजट में झारखंड की अनदेखी का आरोप लगाते हुए झावियुमो एवं छात्र मोर्चा ने रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। जुलूस की शक्ल में अलबर्ट एचका चौक पहुंचे झावियुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि आइएसएम, धनबाद को पूर्व से ही आइआइटी का दर्जा प्राप्त है, लेकिन उसे पुन: यह दर्जा प्रदान कर झारखंड वासियों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। न तो बिहार और पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड को विशेष पैकेज दिया गया और न ही तकनीकी संस्थान। जुलूस का नेतृत्व उत्तम यादव ने किया। संजय पांडेय, अब्दुल कादिर, नासर अंसारी, नीरज कुमार, सोहन महतो आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की।