JAMSHEDPUR: नवयुवक एवं पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी आर्दशनगर गोलमुरी द्वारा रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित दशमेश भवन में होली मिलन व अभिनन्दन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। समारोह में मुख्य रूप से भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, झारखंड प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, अल्पसंख्यक आयोग झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविन्दर सिंह मंटू, खादी ग्रामोद्योग झारखंड प्रदेश के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, रिफ्यूजी कालोनी गुरुद्वारा के प्रधान अजीत सिंह, राधा कृष्ण मंदिर रिफ्यूजी कॉलोनी के सचिव मदन लाल को माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। होली मिलन सह अभिनन्दन समारोह का संचालन नवयुवक संघ के संरक्षक बलविन्दर सिंह ने किया।

महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने कहा कि जिस जिस राज्यों में भाजपा की सरकार है वैसे सभी राज्यों में सरकार द्वारा निगम व बोर्ड में कर्मठ कार्यकत्र्ताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य बनाकर गौरवान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश पूर्णरुपेण आर्थिक व समृद्धशाली दिन प्रतिदिन बनता जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश शर्मा, महासचिव मनीष सचदेव, मनोज चावला, बलविन्दर सिंह, सुभाष गांधी, ¨रकल, पंकज छाबड़ा, योगेश जग्गी, सचदेव, सुनील रानी, सेबू सिंह, सतीश गांधी सहित अन्य की भमिका थी।