KANPUR: तय मुहुर्त पर शहर भर में गुरुवार रात को खूब धूमधाम से होलिका दहन हुआ। इस दौरान सभी जगहों पर लोगों ने रंग और गुलाल लगा एक दूसरे के गले मिल कर बधाई दी। जनरलगंज, बिरहाना रोड, हटिया, मेस्टन रोड, आर्यनगर सभी जगहों पर होलिका दहन के लिए भव्य इंतजाम किए गए थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी चौराहों पर पुलिस तैनात की गई थी। इसके अलावा हंगामा करने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए पीएसी भी रात से ही तैनात कर दी गई थी। रात को होलिका दहन के साथ ही लोगों ने घर में भी पूजन किया। रात से ही होली का शुरूर चढ़ना शुरू हो गया। लोग गली मोहल्लों से लेकर सभी प्रमुख चौराहों पर रंग गुलाल से लोग सराबोर नजर आए।