-अलोकापुरी के कसबा हुक्का बार में भी रेड, लालपुर पुलिस ने युवक-युवतियों को पकड़ा

-गिरफ्तार युवाओं के गार्जियन को थाना बुलाया

RANCHI(18 Nov): राजधानी में हुक्के की लत बड़े घरों के युवक-युवतियों को इस कदर लग गई है कि वे बिना हुक्का बार गए रह नहीं सकते हैं। शनिवार की शाम लालपुर थाना क्षेत्र के अमरावती कॉम्प्लेक्स के पफ व अलोकापुरी के कसबा हुक्का बार से संचालक, मैनेजर समेत कॉलेज ग‌र्ल्स व ब्वॉयज को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा है कि सभी के गार्जियन को थाना बुलाया जाएगा, उसके बाद ही इन्हे छोड़ा जाएगा। हुक्का बार से पुलिस ने क‌ई्र चीजें भी जब्त की है। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर छापेमारी हुई। टीम में डीएसपी यशोधरा, लालपुर इंस्पेक्टर रमोद कुमार सिंह, एसडीओ, फूड इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

सिटी में एक दर्जन से ज्यादा हुक्का बार

गौरतलब हो कि रोक के बावजूद शहर में बिना लाइसेंस एक दर्जन से ज्यादा हुक्का बार चल रहे हैं। सुबह से शाम तक सैकड़ों स्टूडेंट्स इन बार में हुक्का गुड़गुड़ाते नजर आते हैं। पाया गया कि मेन रोड, सरकुलर रोड, चुटिया, हिनू आदि इलाकों में कई हुक्का बार चल रहे हैं। अब सवाल उठता है कि रोक के बावजूद आखिर कैसे ये हुक्का बार चल रहे हैं।

भ्.भ्0 रुपए प्रति चिलम

हुक्का बार में स्टूडेंट्स को चिलम (तम्बाकू उत्पाद) दिया जा रहा था। प्रति चिलम उनसे भ्.भ्0 रुपए लिया जाता है। रेस्टोरेंट कर्मी ने बताया कि एक छात्र करीब दो चिलम लेता है। बताया जाता है कि दिन क्क् से शाम सात बजे तक यहां पर भीड़ इसी तरह रहती है।

भोर सिंह की सख्ती के बाद लटके थे ताले

मई और जून माह में तत्कालीन एसडीओ भोर सिंह यादव और पुलिस की टीम ने हुक्का बार संचालकों पर सख्ती बरती थी। कई बार-रेस्टोरेंट में छापेमारी की। युवक-युवतियों को पकड़ा गया। अभिभावकों को बुलाकर उनसे दो-दो सौ रुपए जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद शहर के अधिकतर हुक्का बार में ताले लटक गए थे, लेकिन अब सभी खुल गए।

फ्0 मई को लगा था बैन

उपायुक्त मनोज कुमार ने जिले के सभी हुक्का बार को बंद करने के लिए फ्0 मई को आदेश जारी किया था। कहा गया है कि हुक्का बार, शीशा लाउंज और हुक्का केंद्रों को बंद किया जाए। यह भी कहा गया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले हुक्का बार के संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने वालों को सात साल की कैद और एक लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा। डीसी ने कहा था कि रांची जिले में कई स्थानों पर हुक्का बार, शीशा लाउंज और हुक्का केंद्रों का अवैध तरीके से संचालन हो रहा है। यहां युवक-युवतियों के साथ-साथ नाबालिगों को भी धूम्रपान कराया जाता है।