स्पेशल न्यूज

- धनु राशि में पूर्व में ही शनि राशि का हो चुका है गोचर, दो गर्म ग्रह एक साथ

- राशियों पर दोनों ग्रहों का होगा तीव्र प्रभाव, ज्योतिषाचार्यो ने कहा रहें सावधान

BAREILLY:

मंगल ग्रह का धनु राशि में संचार 7 मार्च की शाम को हो चुका है, जो 12 मार्च को गोचर के साथ पूरी होगी। धनु राशि में शनि ग्रह की युति पूर्व में हो चुकी है। मिजाज से दोनों गर्म ग्रह का एक राशि में मिलन होने की क्रिया को ज्योतिषाचार्य प्रलय और विनाशकारी मान रहे हैं। फिलहाल बरेली के लिए यह गोचर व युति सामान्य रहेगी। उनके मुताबिक शनि और मंगल के आंशिक मित्र राशि की सूची में वृष शामिल हैं। ऐसे में बरेली पर दोनों की कृपा बनी रहेगी। क्या रहेगा गोचर का प्रभाव पढि़ए।

धनु के बाद मकर में गोचर

ज्योतिषाचार्यो ने बताया कि मंडे को मंगल, गोचर में वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र से वृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेगा। मंगल इस राशि में 2 मई 2018 तक विश्राम करेगा। इसके बाद मंगल गोचर के समय इस राशि से मकर राशि में संचार होगा। धनु राशि गुरु की राशि है, गुरु मंगल का मित्र ग्रह है इसीलिए धनु भी मित्र राशि हुआ। इस कारण निश्चित ही धुन राशि के जातक को सर्वाधिक सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। यहां शनि पहले से ही धनु राशि वालों पर कृपा बनाए हुए हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्यो ने बताया कि दोनों गर्म ग्रह अपने-अपने प्रभाव से धनु राशि के जातकों की मदद करेंगे।

मित्र के घर हुआ है प्रवेश

पं। नीरज शर्मा ने बताया कि मंगल अपने मित्र वृहस्पति के मित्र धुन राशि में गोचर करेंगे। जिससे अपने स्वभाव अनुसार वह प्रभाव दिखाएंगे। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में इस दौरान काफी बेहतर कार्य होंगे। मंगल की यह यात्रा अपने ज्ञान और आध्यात्मिकता के प्रति उत्साह, रोमांच और साहस से भरपूर होगी। मंगल गोचर में चन्द्रमा से 3, 6 व 11वें भाग में शुभ फल प्रदान करता है। मंगल का गोचर फल चन्द्रमा और लग्न दोनों से देखना चाहिए। क्योंकि चंद्रमा की स्थिति से भाग्य और कर्मफलों की व्याख्या होती है। आमतौर पर समयानुसार प्रभाव होता है। जिसका समय चंद्रमा बताता है।

राशियों पर प्रभाव

शुभ - मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ, मीन, कर्क

सामान्य - वृष, धनु

अशुभ - मेष, सिंह, वृश्चिक

राशियों पर प्रभाव फल

राशि फलादेश

मेष परिजन पर मुसीबत, कठिन परिश्रम से भाग्योदय, आय, व्यय समान रहेगा

वृष वाहन से दुर्घटना, संयम रखें तो पत्‍‌नी धन का लाभ, मंगलवार का व्रत करें

मिथुन दाम्पत्य जीवन में मधुरता, प्रॉपर्टी से पारिवारिक विवाद, नौकरी में खतरा

कर्क पक्ष में होंगे सभी फैसले, शत्रु पक्ष शांत रहेंगे, किसी गोपनीय बात से विवाद

सिंह प्रेम संबंधों में कड़वाहट, बदनामी, व्यापार या नौकरी में परिवर्तन या प्रोन्नति

कन्या सुख की हानि, सास बहु में तनाव, दाम्पत्य जीवन में खटास, नौकरी या पदग्रहण

तुला कर्म से भाग्य का निर्माण, यात्राओं से लाभ, नेतृत्व कार्य में मिलेगी सफलता

वृश्चिक धन लाभ, परिवार में अशांति, सुख समृद्धि, आंख में परेशानी, सावधानी बरतें

धनु हॉस्पिटल पहुंचने की संभावना, आर्थिक पक्ष मजबूत, प्रेम संबंध में मधुरता

मकर सफलता के लिए दौड़भाग, अनियोजित खर्च में वृद्धि, विदेश गमन की संभावना

कुंभ कर्म करें आय के दरवाजे खुलेंगे, समस्याओं का समाधान, घर में परिवर्तन संभव

मीन क्षमताओं में वृद्धि, गुप्त प्रेम संभव, सामाजिक परिवेश में परिवर्तन, संतान की चिंता

मंगल का धनु राशि में गोचर होने से मित्र राशियों के लिए सब मंगल ही मंगल है लेकिन शत्रु राशियों के लिए यह स्थिति दुखदायी हो सकती है। सोच समझकर निर्णय लें।

पं। राकेश पांडे, ज्योतिषाचार्य