- बीएम दास रोड के मॉडर्न हॉस्टल में हुई घटना

- हॉस्टल में ही किराये पर रहने वाली एक महिला से मारपीट

- महिला थाने में भी लड़कियां घंटों तक करती रहीं बवाल

PATNA: पीरबहोर थाना एरिया के बीएम दास रोड के मॉडर्न हॉस्टल से लेकर महिला थाना तक लड़कियों ने जमकर बवाल किया। उनका आरोप था कि उनके हॉस्टल में ही कमरे से सटे एक अलग रूम में रहने वाली महिला ने उनलोगों की मोबाइल ही नहीं चुराई, बल्कि उनकी अश्लील वीडियो भी बनाया। इस विवाद के बाद लड़कियों ने उक्त महिला की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस भी पहुंच गई और मामला आया महिला थाना। वहां भी आक्रोशित लड़कियों ने जमकर बवाल किया।

मोबाइल चोरी से एमएमएस तक

जानकारी के अनुसार हॉस्टल की एक लड़की का मोबाइल चोरी हो गया था। इस संबंध में लड़कियों ने पीरहबहोर थाने में एफआईआर भी करवाई थी। गुरुवार की सुबह लड़कियों को यह भनक लगी कि मोबाइल उस महिला के पास है। तलाशी के दौरान मोबाइल मिल भी गया। वह महिला इनलोगों का मोबाइल होने से इंकार करती रही। इसके बाद बवाल बढ़ गया। लड़कियों की मानें, तो उस महिला ने धमकी दे डाली कि तुम लोगों की तस्वीरें हैं। इसके बाद सभी परेशान हो गई। पुलिस को खबर की गई। पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच में लग गई। जो मोबाइल बरामद की गई, उसमें लड़कियों के साथ महिला की तस्वीरें भी मिली। करीब डेढ़ दर्जन लड़कियां थाने पहुंच गई थी।

बाथरूम भी दिखाया गया

जिस महिला पर लड़कियों ने आरोप लगाया है, वह बनारस की रहने वाली है और पटना में ही एक कोचिंग में मैनेजर की ड्यूटी करती है। वह दस बजे सुबह जाती है और रात में दस बजे लौटती है। लड़कियों का कहना था कि उसे रात में कई लोग छोड़ने आते हैं, यह सब संदिग्ध लगता है। दूसरी ओर, लड़कियों के आरोप को उस महिला ने निराधार बताया और कहा लड़कियां उसे बार-बार परेशान करती है। वह तीन महीने से वहां रह रही है। महिला के कमरे से तीन-तीन आईडी कार्ड भी मिले हैं। थाने में दोनों ओर से कंप्लेन दर्ज की गई। महिला ने मारपीट का और लड़कियों ने चोरी करने के साथ ही अश्लील तस्वीरें लेने का आरोप लगाया है। देर शाम तक कंप्रोमाइज की कोशिश हो रही थी। केस करने से दोनों पक्ष करता रहे थे।