-पीडि़त परिवार ने मौलवी पर लगाया मकान पर कब्जे के लिए साजिश का आरोप

KANPUR : रेलबाजार में शुक्रवार को जर्जर मकान गिरने से एक परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। शोर-शराबे को सुनकर लोगों ने मौके पर जाकर उनको किसी तरह बाहर निकाला और हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

घर पर कर रहे थे आराम

रेलबाजार में रामलीला मैदान के पास जर्जर मकान में अन्जुम आरा परिवार समेत रहते हैं। शुक्रवार को वो घर पर आराम कर रहे थे। तभी अचानक मकान गिर गया। जिसके मलबे में अन्जुम (फ्7), आलम (फ्क्), मो। अहमद (ख्8) और शोएब (क्ख्) दब गए। उनके शोर मचाने पर इलाकाई लोगों ने मौके पर जाकर मलबे को हटाकर उनको बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें उर्सला हॉस्पिटल में एडमिट कराया। पीडि़त परिवार ने एक मौलवी पर आरोप लगाया है। उनका कहना कि मौलवी मकान में कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने जानबूझकर जर्जर मकान में जनरेटर रखवा दिया। जिसकी धमक से मकान गिरा है।