भोजपुरी गाने हो रहे खूब वायरल
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अपनी एक अलग पहचान है। यहां की फिल्मों और गानों को देखकर यूपी सहित पूरा बिहार हिल जाता है। अब भई हिले भी क्यों न आखिर इस इंडस्ट्री का काम करने का तरीका ही इतना जबर्दस्त है। इसका ताजा नमूना देखना है तो नोटबंदी फैसले पर बने कुछ गानों को सुन सकते हैं। दरअसल भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ गायकों ने मोदी और नोटबंदी को लेकर कुछ नए गाने प्रस्तुत किए हैं।

 



नरेंद्र मोदी जुग-जुग जिए
पहला गाना गाया है भोजपुरी गायक सकल बलमुआ ने। इन्होंने मोदी के फैसले का पूरी तरह से समर्थन किया है। गाने के बोल हैं 'नरेंद्र मोदी जुग-जुग जिए'....वैसे जो भी खेल है वो शब्दों को है। क्योंकि गाने का म्यूजिक भी काफी जबर्दस्त है।

काला धन के कमवा तमाम कईला,सुनिए नोटबंदी से जुड़े ये 3 भोजपुरी गाने
लागल दिलवा पर चोट, बंद भईल हजरिया के नोट
दूसरा गाना है 'लागल दिलवा पर चोट, बंद भईल हजरिया के नोट'....इस गाने को गाया है निधि उपाध्याय ने। इसमें बताया गया है कि कैसे नोटबंदी के फैसले से महिलाओं दुखी हैं। क्योंकि जिन महिलाओं ने अपने पति से छुपाकर पैसा रखा था, वो नोट तो बेकार हो गए। खैर आप गाना सुनेंगे तो मजा जरूर आएगा।

काला धन के कमवा तमाम कईला,सुनिए नोटबंदी से जुड़े ये 3 भोजपुरी गाने
बंद भईल नोट पनसऊआ, हजार के
यह गाना गाया है खुशबू उत्तम ने। इस गाने को करीब 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। आइए आप भी सुनें।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk