PATNA : बरसात में मच्छर बीमारियों का बड़ा कारण है। मलेरिया से लेकर डेंगू तक मच्छरों से ही होता है। बीमारियों से बचाव के लिए सबसे बड़ी चुनौती मच्छरों को मात देना है। जब तक हम घर को मच्छर से शेफ नहीं करेंगे तब तक सुरक्षित नहीं हैं। डॉक्टरों की भी सलाह बरसात में मच्छरों से बचाव की होती है। बाजार में मिलने वाले क्वायल और लिक्विड से कुछ समय के लिए तो मच्छरों से मुक्तिमिल जाती है लेकिन इसका धुआं सेहत के लिए नुकसान दायक है। आईए हम बताते हैं दादी की प्रचलित कुछ नुस्खे जिसके घरेलू उपाय से मच्छरों को मात देना सुरक्षित और सुविधाजनक है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

बरसात के सीजन में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। घर और आसपास की नालियों को साफ रखें और दवाओं का छिड़काव जरुर करें। कूलर और गमलों में पानी जमा न होने दें। घर में कबाड़ न इकट्ठा होने दें और घर के आसपास भी सफाई पर ध्यान दें।

मच्छरदानी का प्रयोग सुरक्षित

मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी सबसे सुरक्षित उपाय है। घर की खिड़की दरवाजों में मासकिटो नेट लगाएं और सोते समय भी मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करें।

नीम का तेल

नीम का तेल मच्छरों का दुश्मन है। यह मानव शरीर के लिए लाभदायक है इससे इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों का कहना है कि नारियल तेल के साथ नीम के तेल का मिश्रण मच्छर-मुक्त रखने का एक प्रभावी तरीका है। नीम एक विशेष गंध छोड़ता है जो मच्छरों को पास नहीं आने देता है। ये कम से कम आठ घंटे के लिए मच्छर के काटने से रक्षा भी करता है। नीम के तेल में कपूर मिलाकर जलाने से मच्छरों के साथ अन्य कीट-फंतिगा भी दूर भाग जाते हैं।

नींबू रस और कपूर भी कारगर

नींबू का रस और नीलगिरी के तेल का मिश्रण प्राकृतिक रूप से मच्छर भगाने में असरदार है। बराबर मात्रा में नींबू रस और नीलगिरी तेल का मिश्रण बनाकर शरीर पर इसका इस्तेमाल करें। मच्छरों से बचाव के लिए कपूर का उपयोग भी कारगर है। अन्य प्राकृतिक उत्पादों की तुलना में ये पेड़ से निचोड़ा हुआ यौगिक लंबे समय तक मच्छर से बचाता है। कमरे में कपूर जलाएं और दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दें। क्भ् से ख्0 मिनट के लिए इसे इस तरह से छोड़ दें और एक मच्छर मुक्तवातावरण पाएं।

तुलसी से मच्छरों को बड़ी चुनौती

तुलसी मच्छर के लार्वा को मारने में प्रभावी है और उसे पास नहीं आने देता है। इसके अलावा, आयुर्वेद के जानकारों के अनुसार मच्छरों से बचने के लिए खिड़की के पास तुलसी का पौधा रखें। ये मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकता है। मच्छरों को दूर रखने के लिए लहसुन भी कारगर उपाय है। इसकी सुगंध से मच्छर भाग जाते हैं। लहसुन की तीखी और कटु गंध मच्छर के काटने से और यहां तक कि आसपास प्रवेश करने से भी रोकती हैं। लहसुन की कुछ फली पिसकर पानी में उबाल लें और जिस कमरे को आप मच्छर मुक्तरखना चाहते हैं वहां चारों ओर स्प्रे करें।

पुदीना भी है कारगर उपाय

आयुर्वेद के जानकारों का मत है कि पुदीने का तेल या मिंट एक्सट्रैक्ट किसी भी अन्य कीटनाशक जितना प्रभावी पाया गया है। तरीकों में पुदीने के पत्तों और एसेंस का उपयोग किया जा सकता है। शरीर पर इसका तेल लगा सकते हैं या अपने कमरे की खिड़की के बाहर पौधा रख सकते हैं। पुदीने की सुगंध से मच्छर भाग जाते हैं।

पौधरोपण कर मच्छरों को भगाएं

अगर आपको यह लगता है कि पेड़ और झाडि़यां मच्छरों को बढ़ावा देता है तो ये गलत है। झाडि़यां और पेड़ों का सही तरह से लगाने से घर को मच्छरमुक्त रख सकते हैं। तुलसी की झाडि़यां, पुदीना, गेंदा, नींबू, नीम और सिट्रोनेला घास मच्छरों को पैदा होने से रोकने में बेहद मददगार है।

मच्छरों से निपटने के लिए प्राकिृतिक उपाय सबसे सुरक्षित है। लोगों को इसका इस्तेमाल करना चाहिए। कपूर और नीम का तेल जला कर प्रयोग के तौर पर देखा जा सकता है। इसकी गंध से मच्छर ही नहीं कोई भी कीट फतिंगा पास नहीं आएगा।

-डॉ आनंद कुमार, आयुर्वे एवं योगा विशेषज्ञ