1- याद रखिये आपका जरूरत से ज्यादा मजाकिया अंदाज लड़कियों को कई बार बचकाना लग सकता है, वास्तव में उन्हें सैम्य और शिष्ट पुरुष ही भद्र पुरुष लगते हैं।

2- अधिकांश महिलाएं पुरुषों से मित्रता के मामले में एक मर्यादित, सभ्य तथा संतुलित व्यवहार चाहती हैं।

3- जब लड़कियों से बासत करें तो उस समय इधर-उधर ना देखें, ना किसी आते-जाते पर कमेंट करें। इन सब आदतों से बचें और लड़की की बात को आराम से सुनें।

4- कुछ बेसिक एटिकेट्स मानें जैसे पान खाकर कहीं भी थूक देना, छींकते या जम्हाई लेते समय मुंह पर हाथ न रखना आदि। ये छोटी-छोटी बातें लड़कियों को आपके बारे में काफी जानकारी दे देती हैं। तो इन बातों का खयाल रखकर आप किसी लड़की को प्रभावित कर सकते हैं।

5- अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनने वाले लड़के लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं आते। भले ही आप सच क्यों न बोल रहे हों, लेकिन लड़कियों का मानना होता है कि तारीफ वो, जो दूसरे करें। इसलिए खुद की अधिक तारीफ करने से बचें।

6- लड़की से बातचीत के दौरान अपनी कम कहें, उसकी अधिक सुनें। जानें उसकी महत्वकांक्षायें क्या हैं, सपने क्या हैं, उसे क्या पसंद है और क्या उसे गुस्सा दिला सकता है।

7- लट्टू की तरह उसके आगे पीछे घूमना ठीक नहीं। लड़कियों को यह कतई पसंद नहीं आता। लड़कियों को स्वभाव में गंभीर लड़के अधिक पसंद आते हैं। 

couple

8- लड़कियां ऐसे लडकों को पसंद करती हैं, जिन्हें अपना आत्मसम्मान प्यारा हो। अगर आपने अपनी फीलिंग्स एक बार उनको बता दी है तो उनसे हर समय उसका जबाब न मांगें।

9- स्त्री को सम्मान देना किसी भी भद्र पुरुष की पहली निशानी होती है। महिलाओं के प्रति आपका व्यवहार, आपकी सोच को प्रतिबिंबित करता है। आप उनके लिए कैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं इसी से पता चलता है कि आप उनके बारे में किस तरह के विचार रखते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद नहीं करतीं, जो महिलाओं के प्रति अभद्र व असंवदेनशील रवैया रखता हो।

10- लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते जो उन्हें छूने की कोशिश करते हैं। इसलिए लड़की के सामने भद्र पुरुष की तरह पेश आएं, अपनी गलफ्रेंड को यथासंभव छूने से बचें।

11- लड़कों का केयरिंग स्वभाव लड़कियों को उनके प्रति आकर्षित करता है। ख्याल रखने की प्रवृत्ति से लडकियों को लगता है कि आप उनका हर समय खयाल रखेंगे। साथ ही उनका यह भी मानना है कि एक सभ्य पुरुष ही केयरिंग हो सकता है।

12- अचानक गला फाड़कर हंसना, ताली बजा बैठना, भद्दे चुटकुले सुनाना, दूसरों को डरपोक और स्वयं को बहादुर साबित करना, आदि। किसी भी हालत में इन कमजोरियों को अपने नजदीक न फटकने दें। यह सब आदते किसी भी भद्र पुरुष की नहीं मानी जाती।

13- कई लड़कों को बात-बात पर गाली देने की आदत होती है, यह आदत लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती।

14- अगर आप लड़की का इंप्रेस करना चाहते है तो एक भद्र पुरुष की तरह व्यवहार करें ना कि टॉम ब्वॉय की तरह। आपको एक सागर की तरह बर्ताव करना चाहिये, ना कि बरसाती दरिया की तरह।

 

inextlive from Relationship Desk

Relationship News inextlive from relationship News Desk