चलिए बनाते हैं स्वादिष्ट होमेड ट्विंकी जो आपको एक अलग किस्म के फ्लेवर से पहचान करवायेंगी।

सामग्री: केक के लिए वेजिटेबल ऑयल, 1/2 cup केक फ्लोर, 1/4 cup ऑल पर्पज फ्लोर, 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर, ¼ टी स्पून नमक, 2 टेबल स्पून दूध, 4 टेबल स्पून फीका मक्खन, ½ टी स्पून वनीला एसेंस, 5 अंडे रूम टेंप्रेचर पर सेप्रेट करे हुए, 12 टेबल स्पून चीनी, ¼ टीस्पून टारटर क्रीम।

भरावन के लिए: 6 टेबल स्पून फीका मक्खन कमरे के तापमान पर पिघला हुआ, 1 1/2 cups कंफेशनर्स चीनी, ¾ कप मार्शमैलो पल्प, 2 टेबल स्पून हैवी क्रीम।

विधि: केक के लिए ओवन को 350 डिग्री पी गर्म कीजिए और उसे लोअर मीडियम पोजीशन में सेट कीजिए। ट्विंकीज मोल्ड में लगाने के लिए 12 इंच चौड़े और 14 इंच लंबे एल्मूनियम फॉयल को रैक्टेंगल शेप में मोल्ड करके इस्तेमाल में लाइए। फॉयल में वेजिटेबल ऑयल लगाइए। इसे बेकिंग शीट में लगाइए।

केक फ्लोर और ऑल पर्पज फ्लोर को एक साथ मिलाइए। इसमें बेकिंग पाउडर और नमक मिलाइए।

इसके बाद एक छोटे सॉस पेन को मध्यम आंच पर गर्म कीजिए और इसमें दूध और मक्खन डालिए जब तक मक्खन पूरी तरह पिधल ना जाए इसे गर्म कीजिए। आंच से उतार कर इसमें वनीला एसेंस मिलाइए और गर्म रखने के लिए अच्छी तरह से कवर करके रख दीजिए।

मिक्सर में एग व्हाइट डाल कर तेज गति से फेंटिये, जब तक उसमें फोम ना बनने लगे। अब इसमें 6 टेबल स्पून शक्कर और टारटर क्रीम मिला कर फेंटिए, जब तक साफ्ट घेल तैयार ना हो जाए।

इस मिश्रण को एक बड़े बोल में पलट कर मिक्सर को बिना साफ किए इसमें एग योक डाले ओर उसमें बची हुई 6 टेबल स्पून शक्कर को डाल कर फेंटें, जब तक हल्के लेमन कलर का गाढ़ा घोल तैयार ना हो जाए। इसे एग व्हाइट के घेल के ऊपर पलट दें लेकिन मिक्स ना करें।

फ्लोर मिक्स को एग योक और व्हाइट के घोल के ऊपर डाले अब तीनों चीजों को मिक्स करें। अब इसमें मक्खन वाले मिक्स को भी मिला दें। सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिला कर थिक साफ्ट गुंघे आटे जैसा कर लें। और पहले से तैयार मोल्डस में डालें।

ऊपरी सतह हल्की ब्राउन होने तक बेक करें। उसके बाद रेडी केक्स को ठंडा होने रख दें।

Homemade Twinkies

अब मक्खन, कंफेक्शनर शुगर और मार्शमैलो पल्प को अच्छी तरह मिला लें। इसमें क्रीम डाल कर साफ्ट होने तक फेंटें। इसके बाद चॉपस्टिक्स की मदद से रेडी केक्स में छेद करके उसमें भर दें। आपके ट्विंकीज तैयार हैं।

Food News inextlive from Food News Desk