सबसे पहले 'कोई मिल गया' बच्चों पर आधारित

साल 2003 में आई ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'कोई मिल गया' पूर्ण रूप से बच्चों पर आधारित थी। इसमें ऋतिक के साथ प्रीति जिंटा ने भी मुख्य किरदार में नजार आई थीं। इस फिल्म में एक एलियन को दिखाया गया था, जिसका नाम जादू था और वो धूप से चार्ज होता था। खास बात ये थी कि इस फिल्म में ऋतिक खुद एक बच्चे के किरदार में हैं। यह फिल्म बच्चों को बहुत पसंद आने के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के बाद ऋतिक ने बच्चों के बीच एक नई पहचान बना ली।

जन्मदिन स्पेशल: सिर्फ अपने ही नहीं बल्कि देशभर के बच्चों के फेवरेट हैं ऋतिक

कृष भी बच्चों पर आधारित फिल्म

साल 2006 में आई ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'कृष' साल 2003 में आई ऋतिक की फिल्म 'कोई मिल गया' की सीक्वल थी। यह फिल्म भी बच्चों पर पूर्ण रूप से आधारित थी। इसमें ऋतिक को समय समय पर हवा में उड़ते हुए दिखाया जाता है। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ मशहूर फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आती हैं। यह फिल्म भी बच्चों को खूब पसंद आने के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। जन्मदिन स्पेशल: सिर्फ अपने ही नहीं बल्कि देशभर के बच्चों के फेवरेट हैं ऋतिककृष 3 बच्चों पर आधारित फिल्म

साल 2013 में आई ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'कृष 3' भी 'कोई मिल गया' सीरीज की एक फिल्म थीं। यह फिल्म भी पूरी तरह से बच्चों पर आधारित थी। इसमें ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा, कंगना रानौत और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। इस फिल्म में ऋतिक और विवेक को हवा में उड़ने के साथ कई कलाकारी करते हुए दिखाया गया है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी।   

जन्मदिन स्पेशल: सिर्फ अपने ही नहीं बल्कि देशभर के बच्चों के फेवरेट हैं ऋतिक

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk