केशव राजन बनर्जी:
केशव राजन बेनर्जी की क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ में एक खास भूमिका है। धोनी के स्कूल में केशव बनर्जी 6-12 क्लास तक के बच्चों के स्पोर्ट टीचर हुआ करते थे। वह फुटबॉल, बास्केटबॉल और क्रिकेट क्लासेज चलाते थे। इन्होंने धोनी के साथ काफी मेहनत की। हाल ही में इन फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में इनका किरदार दिखाया गया था। फिल्म में राजेश शर्मा ने केशव राजन का और सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का रोल प्ले किया।
महावीर सिंह फोगाट:
महावीर सिंह फोगाट एक भारतीय शौकिया पहलवान एवं वरिष्ठ ओलम्पिक कोच रहे। इन्होंने अपने जीवन में दूसरे खिलाड़ियों के साथ ही अपनी बेटियों गीता और बबिता को पहलवान बनाकर आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महावीर सिंह फोगाट फोगाट को भारत सरकार द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार भी दिया गया। 23 दिसम्बर 2016 को इनके जीवन आधारित फिल्म दंगल प्रदर्शित हुई है। फिल्म दंगल में महावीर सिंह फोगाट की भूमिका आमिर खान ने निभाई है।
सोनम वांगचुक:
सोनम वांगचुक एक ऐसे इंजीनियर हैं जो नए-नए अविष्कारों से दुनिया को हर पल कुछ नया देना चाहते हैं। बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग स्टूडेंट इन्हें अपना गॉड फादर मानते हैं। बीते साल 15 नवम्बर को लांस एंजिल्स में उन्हें प्रसिद्ध रोलेक्स अवॉर्ड फॉर इंटरप्राइज 2016 दिया गया है। यह अवॉर्ड पुरस्कार उन्हें दिया जाता है जिन्होंने अपनी सोच और करिश्मे से दुनिया को बदला है। फिल्म थ्री इडिएटस में इनके शिक्षक फुंसुक वांगडू वाले रोल को आमिर खान ने निभाया है।
रणवीर सिंह:
धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी में उनके कोच रणवीर सिंह का खास योगगदान है। मिल्खा और उनके कोच के बीच बेहतरीन बॉंडिंग रही है। 2013 में मिल्खा के जीवन पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग में उनका रोल काफी अच्छे से दिखाया गया है। इस फिल्म में कोच रणवीर सिंह के किरदार को योगराज सिंह ने निभाया है। फिल्म में भी मिल्खा और उनके कोच के बीच की बेहतर बॉंडिंग दिखाई गई है। मिल्खा सिंह का किरदार फरहान अख्तर ने निभाया है।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk