5.5 इंच की है डिस्प्ले
एचटीसी कंपनी ने अपने इस नये स्मार्टफोन One E9+ में एंड्रायड का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इसमें आपको एंड्रायड 5.0 लॉलीपाप ओएस मिलेगा। वहीं इस हैंडसेट में आपको 5.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा अगर इस हैंडसेट के प्रोसेसर पर गौर करें तो इसमें आपको 2GHz Mediatek MT6795M ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। साथ में 3जीबी की रैम मिलेगी। वहीं अगर इसकी स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें 32जीबी की इंटरनल मेमारी मिलेगी।
20 एमपी का रियर कैमरा
कंपनी ने अपने इस नये हैंडसेट One E9+ को काफी स्टाईलिश बनाया है। इसका बेहतरीन लुक यूजर्स को अट्रैक्ट कर सकता है। वहीं इसमें 20 एमपी का रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें की एलईडी फ्लैश होगा। जबकि फ्रंट कैमरा 5 एमपी का होगा। अगर कनेक्टिविटी की बात की जाये तो One E9+ में आपको 4जी, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस आदि की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बैटरी बैक-अप में यह बेहतरीन है. इसमें आपको 2800mAH की बैटरी मिलेगी। वहीं अगर कलर वैरिएंट्स की बात करें, तो इसमें Meteor Grey, Gold Sopia और Rose Gold कलर मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन :-
Model | HTC One E9+ |
Sim | Dual SIM |
Display | 5.5-inch (2560 x 1440 pixels) HD AMOLED |
Memory | RAM 3GB, ROM 32GB, External Card upto 128GB |
Connectivity | GPRS, EDGE, 4G, 3G, Wifi, Bluetooth, USB |
Camera | Front- 5, Rear – 20MP with Flash |
OS | Android 5.0 (Lollipop) |
CPU | 2GHz Mediatek MT6795M octa-core processor |
GPU | Adreno 405 |
Battery | 2800 mAh |
Price | Rs. 36,790 |
Hindi News from Technology News Desk
Technology News inextlive from Technology News Desk