PATNA: दुल्हिन बाजार थाना एरिया के प्रद्युमन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्‍‌नी ने ही कराई थी। प्रेमी के साथ मिलकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए महिला और उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि स्पीडी ट्रायल कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।

- शादी में गया लेकिन वापस नहीं आया

प्रद्युमन उर्फ आदित्य राज दुल्हिन बाजार का निवासी था। वह फ् दिसंबर को घर वालों से एक शादी में जाने की बात कहकर निकला था। वह भ् दिसंबर तक नहीं आया तो लोग परेशान हो गए और थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई और काफी प्रयास के बाद उसे कुछ अहम सुराग मिला।

- जांच में मिला प्रेम संबंध का सुराग

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अहम सुराग मिला कि प्रद्युमन की पत्‍‌नी खुशबू को सुकेश कुमार नाम के युवक से शादी के पूर्व से ही प्रेम था। पुलिस ने जब उक्त युवक के बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरू किया तो कड़ी जुड़ती गई। घटना के बाद से ही सुकेश घर छोड़कर फरार था। पुलिस ने काफी सुराग लगाने के बाद सुकेश और उसके एक मित्र अन्तोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

- कई टुकड़ों में कर दिया शव

पुलिस ने जब सुकेश कुमार से पूछताछ शुरू किया तो उसने पूरा राज उगल दिया। पुलिस को बताया कि प्रद्युमन कुमार को फ् दिसंबर को ही उसने मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद शव के कई टुकड़े कर दिया था। जिसे अलग अलग जगह पर फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर प्रद्युमन का कटा हुआ हाथ-पांव के साथ शव को भी बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि शादी के पहले उसका प्रद्युमन की पत्‍‌नी खुशबू के साथ अवैध संबंध था। वह उसके साथ शादी करने वाला था लेकिन किसी कारण से शादी नहीं हो सकी। प्रद्युमन का साथी होने के बाद भी वह खुशबू के साथ अवैध संबंध बनाता था।

- पति को हो गया था शक

पुलिस की पूछताछ में सुकेश ने बताया कि खुशबू के साथ उसका संबंध प्रद्युमन को पता चल गया था। इस खुलासे के बाद दोनों में काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने ठान लिया कि प्रद्युमन को रास्ते से हटाना है और खुशबू के साथ ही रहना है।

- दोस्त को साथ लेकर कर दिया वारदात

सुकेश और खुशबू के साथ अन्तोष ने प्रद्युमन की हत्या का प्लान तैयार कर लिया। सुकेश के दोस्त अन्तोष से प्रद्युमन का पैसे को लेकर लेन देन भी चलता था। दोनों ने मिलकर उसे जहानाबाद घूमने के लिए बुलाया। वह उसे गाड़ी से ले गए और शराब पिलाई नशे में दोनों ने उसका गला काट दिया। घटना में पुलिस को शक न हो इसके लिए दोनों ने शव को काट-काट कर अलग अलग स्थानों पर फेक दिया। सुकेश ने पुलिस को बताया कि इस पूरे प्लान की जानकारी खुशबू को भी थी और वह इसमें पूरी तरह से शामिल थी।

- पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

सुकेश कुमार, दुल्हिन बाजार पटना

अन्तोष कुमार धरहरा पालीगंज पटना

खुशबू देवी दुल्हिन बाजार पटना