AGRA (26 March): थाना शाहगंज एरिया ख्वासपुरा में पति ने पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पहले उसके दोनों गाल पर ?लेड से कई कट मार दिए फिर गला घौंट कर हत्या कर दी। मामले में दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात करने के बाद से पति मौके से फरार चल रहा है।

बस्ती वालों ने कराई थी शादी

शाहगंज, ख्वासपुरा निवासी 18 वर्षीय हिना पुत्री पप्पू की शादी जनवरी में वहीं पर रहने वाले गुड्डू से हुई थी। गुड्डू कबाड़े का काम करता है। दोनों का परिवार बहुत ही गरीब है। बस्ती के लोगों ने चंदा कर दोनों की शादी कराई थी। हिना के मायका पक्ष का आरोप है कि पति और सास उसे परेशान करते हैं। चार दिन पहले गुड्डू ने अलग रहने की बात की थी। पति हिना पर शक करता था इस बात को लेकर भी परिवार में कलह बना रहता था। शनिवार की रात गुड्डू की मां कल्लो किसी रिश्तेदार के यहां पर गई थी। रविवार की सुबह 6 बजे जब कल्लो घर पर आई तो हिना को मरा हुआ पाया। उसके दोनों गाल पर ?लेड से काटने के कई निशान थे।

फरार हो गया पति

इतना देखते ही उसने बस्ती में शोर मचा दिया कि बेटा ट्रेन से कट गया। इस पर बस्ती वाले एक जुट होकर रेलवे लाइन पर दौड़ पड़े। पति कई बार बोल चुका था कि पत्‍‌नी को मार कर रेल से कट जाएगा। मां को शंका हुई कि बेटा भी कट गया होगा। उसके न मिलने पर बस्ती के लोग घर लौटे तो हिना की मौत की जानकारी हुई। मौके पर मायका पक्ष के लोग पहुंच गए। हिना का चेहरा देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हिना की मां बोनी ने थाना शाहगंज में उसके पति गुड्डू के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज किया है। हत्या के बाद से पति फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।