- 5 लाख रुपए और सोने की चेन मिलने के बाद होगी शादी

- आलमगंज में लड़की ने कराई यौन शोषण की एफआईआर

PATNA CITY : पहले जबरन पीछे पड़ा। फिर प्यार का इकरार किया। इसके बाद शादी करने की इच्छा जताई। शादी करने के नाम पर फिजिकल रिलेशन भी बनाया। अब जब एक स्कूल में नौकरी लगी तो भ् लाख रुपए और सोने की एक चेन मांग रहा है। नहीं मिलने पर लड़के ने शादी नहीं करने की धमकी दी है। शादी के नाम पर फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद लड़की जब खुद को ठगा महसूस की तो मंगलवार कोआलमगंज थाने में लड़के के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराई। ये मामला मीर शिकार टोली एरिया का है। लड़का मेराजुद्दीन शादी करने के नाम पर जुबैदा (बदला हुआ नाम) के साथ जबरन फिजिकल रिलेशन बनाता था। दोनों एक ही एरिया के रहने वाले हैं।

रात को जबरन खुलवाया गेट

दो सितंबर को जुबैदा के घर पर कोई नहीं था। उसके मम्मी-पापा बाहर गए थे। इस बात की भनक मेराजुद्दीन को लग गई थी। आधी रात के बाद वह जुबैदा के घर के बाहर पहुंचा। मोबाइल पर कॉल कर उसने गेट खोलने को कहा। पहले तो जुबैदा ने गेट खोलने से मना किया, लेकिन मेराजु्द्दीन के प्रेशर में आकर उसने गेट खोला। गेट खुलते ही वह घर के अंदर आ गया। इसके बाद फिजिकल रिलेशन के लिए प्रेशर बनाया। जुबैदा के मना करने के बाद उसने जल्द ही शादी करने की बात कह उसे बहला लिया। इसके बाद रात में दो बार उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया।

8 साल से पड़ा था पीछे

थाने में दिए बयान के अनुसार पिछले 8 साल से मेराजुद्दीन जुबैदा के पीछे पड़ा था। उसे जुबैदा से एकतरफा प्यार था। अक्सर उसे एक लेटर दिया करता था। उसकी तड़प को देखते हुए दो साल पहले जुबैदा पिघल गई। तब से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। कई बार दोनों बाहर में रेस्टूरेंट में भी मिले हैं। पिछले दो सालों से वह जुबैदा को शादी का झांसा दे रहा था।

करनी होगी शादी

कंप्लेन मिलने के बाद आलमगंज थाने की पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मेराजुद्दीन की जमकर खबर ली। पुलिस के अनुसार मेराजुद्दीन को जुबैदा से शादी करनी होगी। नहीं करने पर उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है।