वास्तुदोष हो सकता है कारण

स्प्रिचुअल रिसर्च फाउंडेशन ने एक अध्ययन में कहा गया है कि घर बनवाते समय या घर सेट करते समय कुछ ऐसे काम हो जाते हैं जो वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं होते। इन्हीं चीजों के चलते पर घर पर भूतों का साया होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कैसे पहचाने कि आपका घर प्रेत बाधित है या नहीं। इसके लिए अध्ययन में कुछ संकेत बताये गए हैं जिनसे इस बात की जानकारी हो सकती है कि घर में भूत हैं या नहीं।    

ये हैं कुछ खास संकेत

इस अध्ययन में ये कुछ खास चिन्ह हैं जो बताते हैं कि आपके घर में भूतों का प्रवेश हो चुका है। इससे आप को इस बाधा को पहचान कर दूर करने का रास्ता खोजने में मदद मिलती है।

क्या ऐसा अहसास सताता है आपको बार-बार, कहीं ये आपका पुनर्जन्म तो नहीं

  • विचित्र आवाजें: अगर आपको अपने घर में अजीबोगरीब आवाजें सुनाई दें। जैसे कि किसी के चलने की, कुछ खुरचने की़, पायल की़, दरवाजा खटकने की या कुछ गिरने तो ये संकेत खतरनाक हो सकते हैं।
  • तुलसी और फूलों का मुरझा जाना: अगर आपकी हरी भरी रहने वाली तुलसी अनायास मुरझाने लगे और गमलों में लगे फूल भी ठीक से खिलना बंद कर दें।
  • परछायियों का दिखना: अगर आप को परछाईयां नजर आयें पर ये ना समझ आये कि ये किस की परछायीं है तो संभल जायें।
  • दरवाजों का जोर से खटकना: घर में किसी कमरे का दरवाजा हल्के पुश करते ही वह तेजी से बंद हो हो जाये तो ये संकेत भी अच्छा नहीं है।
  • कीड़े दिखना: अचानक घर में कीड़े-मकोड़े, खटमल, कॉकरोच, तिलचट्टे, चींटी और चूहों की तादात बढ़ना भी अच्छा संकेत नहीं है।
  • चीजें खो जाना: आप आदतन चीजें संभाल कर रखते हैं पर अचानक सब गड़बड़ हो जायें और वे चीजें अपने स्थान पर मिलना बंद हो जायें, और ऐसा बार-बार हो तो समझ जायें जरूर कोई गड़बड़ है।
  • बिस्तर पर कोई है: अचानक से आपको लगे कि आपके बिस्तर पर कोई बैठा या लेटा है। पर जब आप ध्यान से देखें तो वो गायब हो जाए। ये बात सही नहीं है।  
  • आपके पीछे कोई है: अगर आपको बार- बार ऐसा महूसस हो कि आपके पीछे कोई है, तो ये कोई प्रेत आत्मा हो सकती है।
  • किसने छुआ: अगर अचानक अकेले बैठे बैठे आपको लगे कि आपको किसी ने छुआ है तो जरूर कोई गड़बड़ है।
  • पालतू जानवरों का बदलता व्यवहार: अगर घर के पालतू जानवर जैसे कुत्ता या बिल्ली अचानक से अनोखा व्यवहार करने लगे या अजीब आवाज़ें निकालनें लगें, तो ये भी अच्छे संकेत नहीं है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk