- ओपन रजिस्ट्रेशन वालों को आई नेक्स्ट ऑफिस से मिलेगा सर्टिफिकेट

- सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच मिलेगा सर्टिफिकेट

- स्कूल के थ्रू रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स स्कूल से कॉन्टैक्ट कर हासिल कर सकते हैं आईआईटी सर्टिफिकेट

GORAKHPUR : होनहारों का हुनर परखने और उनके फ्यूचर की राह आसान करने के लिए इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट ऑर्गेनाइज किया गया। इसमें हजारों स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। रिजल्ट डिक्लेयर हुआ, जिसमें होनहारों ने कामयाबी का परचम लहराया। मगर जो चूक गए हैं उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। आईआईटी टेस्ट में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट अवार्ड किया जाएगा। इसका डिस्ट्रिब्यूशन मंडे से स्टार्ट होगा।

एडमिट कार्ड दिखाकर पाएं सर्टिफिकेट

आई नेक्स्ट की ओर से ऑर्गेनाइज आईआईटी टेस्ट में सिटी के 50 से ज्यादा स्कूल शामिल हुए। इसमें जिन स्टूडेंट्स ने स्कूल के थ्रू रजिस्ट्रेशन कराया था, उनका सर्टिफिकेट उन्हें स्कूल से ही प्रोवाइड किया जाएगा। वहीं जिन स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन काउंटर्स या फिर आई नेक्स्ट ऑफिस से रजिस्ट्रेशन कराया था, उनका सर्टिफिकेट आई नेक्स्ट ऑफिस से दिया जाएगा। आईआईटी में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड दिखाकर आई नेक्स्ट ऑफिस से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं।

सिटी में 8 हजार स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

खराब मौसम और भूकंप के झटकों से घिरे रहने के बाद भी आईआईटी में स्टूडेंट्स का एक्साइटमेंट देखते ही बना। स्टूडेंट्स की इंटेलिजेंस को परखने के इरादे से ऑर्गेनाइज इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया में ऑर्गेनाइज किया गया। इसमें 99 परसेंट स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस एग्जाम में सिटी के 8 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया, जबकि बस्ती और देवरिया मिलाकर स्टूडेंट्स की तादाद 13 हजार थी।

हर क्लास के लिए हुआ था अलग पेपर

आईआईटी टेस्ट में हर क्लास के लिए एक्सप‌र्ट्स ने अलग-अलग पेपर सेट किए थे। 6वीं स्टैंडर्ड के स्टूडेंट्स के लिए उसी लेवल के क्वेश्चंस सेलेक्ट किए गए। वहीं इंटरमीडिएट लेवल के स्टूडेंट्स को इंटर लेवल का पेपर सॉल्व करने को मिला। पेपर क्लास वाइज सेट होने की वजह से मुकाबला सेम क्लास के बीच ऑर्गेनाइज हुआ। जिसमें सिटी के दो स्टूडेंट्स ने नेशनल लेवल पर जबकि आधा दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स ने जोनल लेवल पर जलवा बिखेरा।