- स्टेट और जोनल लेवल पर होनहारों को मिला सम्मान

- 5 मई को ऑर्गेनाइज हुआ था इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट

GORAKHPUR : हुनर को जितना तराशा जाए, रिजल्ट उतना ही बेहतर मिलेगा। टैलेंट से लबालब भरे इस शहर में हुनरमंदों को फौज है, उन्हें चाहिए तो बस खुद को प्रूव करने का एक मौका। आई नेक्स्ट की ओर से ऑर्गेनाइज इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट में यह देखने को भी मिला। देश के दिग्गज शहरों के रिनाउंड इंस्टीट्यूशंस में पढ़ने वाले होनहारों की भीड़ में सिटी के हुनरमंदों ने अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने न सिर्फ जोनल लेवल पर बल्कि स्टेट लेवल पर भी अपनी दमदारी पेश की है। इसमें नवल्स नेशनल एकेडमी राप्तीनगर की निधि वर्मा ने क्लास 10 और सेंट एंथोनी के हिमांशु गौरव सिंह ने क्लास 9 में स्टेट लेवल पर कामयाबी का डंका बजाया है। इसके साथ ही 5 होनहारों ने जोनल लेवल पर भी अपना परचम बुलंद किया है।

होनहारों का हुआ सम्मान

नेशनल लेवल पर कामयाबी हासिल करने वाले होनहारों को आई नेक्स्ट की ओर से सम्मानित किया गया। इसमें जोनल और स्टेट टॉपर्स को उनके ही स्कूल में प्राइज दिया गया। इस दौरान जहां तालियों की गड़गड़ाहट होनहारों को मोटीवेशन दे रही थी, वहीं कामयाबी की खुशी के बीच मिलने वाले तोहफे से उनकी खुशी और भी बढ़ गई थी। स्टेट लेवल पर टॉप करने वाले टैलेंटेड स्टूडेंट्स को स्मार्टफोन दिया गया, वहीं जोन लेवल पर बने टॉपर्स को टैबलेट दिए गए।

एडमिट कार्ड दिखाकर पाएं सर्टिफिकेट

आई नेक्स्ट की ओर से ऑर्गेनाइज आईआईटी टेस्ट में सिटी के 50 से ज्यादा स्कूल शामिल हुए। इसमें जिन स्टूडेंट्स ने स्कूल के थ्रू रजिस्ट्रेशन कराया था, उनका सर्टिफिकेट उन्हें स्कूल से ही प्रोवाइड किया जाएगा। वहीं जिन स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन काउंटर्स या फिर आई नेक्स्ट ऑफिस से रजिस्ट्रेशन कराया था, उनका सर्टिफिकेट आई नेक्स्ट ऑफिस से दिया जाएगा। आईआईटी में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड दिखाकर आई नेक्स्ट ऑफिस से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं।

सिटी में 8 हजार स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

खराब मौसम और भूकंप के झटकों से घिरे रहने के बाद भी आईआईटी में स्टूडेंट्स का एक्साइटमेंट देखते ही बना। स्टूडेंट्स की इंटेलिजेंस को परखने के इरादे से ऑर्गेनाइज इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया में ऑर्गेनाइज किया गया। इसमें 99 परसेंट स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस एग्जाम में सिटी के 8 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया, जबकि बस्ती और देवरिया मिलाकर स्टूडेंट्स की तादाद 13 हजार थी।

हर क्लास के लिए हुआ था अलग पेपर

आईआईटी टेस्ट में हर क्लास के लिए एक्सप‌र्ट्स ने अलग-अलग पेपर सेट किए थे। 6वीं स्टैंडर्ड के स्टूडेंट्स के लिए उसी लेवल के क्वेश्चंस सेलेक्ट किए गए। वहीं इंटरमीडिएट लेवल के स्टूडेंट्स को इंटर लेवल का पेपर सॉल्व करने को मिला। पेपर क्लास वाइज सेट होने की वजह से मुकाबला सेम क्लास के बीच ऑर्गेनाइज हुआ। जिसमें सिटी के दो स्टूडेंट्स ने नेशनल लेवल पर जबकि आधा दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स ने जोनल लेवल पर जलवा बिखेरा।

इनको मिला सम्मान -

स्टेट टॉपर्स -

नाम क्लास स्कूल

हिंमाशु गौरव सिंह 09 सेंट एंथोनी स्कूल

निधि वर्मा 10 नवल्स नेशनल एकेडमी, राप्तीनगर

जोनल टॉपर्स -

नाम क्लास स्कूल

संगेश यादव 06 लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर

अशमित कुमार 07 सरमाउंट स्कूल, तारामंडल

पीयुष कुमार 08 लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर

जयम कुमार गुप्ता 10 सेंट जोसफ स्कूल, गोरखनाथ

सेजल अग्रवाल 12 केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, फर्टिलाइजर