प्राइवेट पार्ट पैरों से बनते
हाल ही में कैलिफॉर्निया में खोजकर्ताओं ने एक बड़ा अनोखा जीव खोजा है। इलेक्मे टोबिनी नाम का यह जीव दुनिया के दूसरों से बिल्कुल अलग है। वैज्ञानिक भी इस जीव को देखकर हैरान हैं। इसके 4 प्राइवेट पार्ट, 414 पैर होने के साथ ही 200 जहरीली ग्रंथियां है।  यह काफी जहरीला है। सबसे खास बात तो इसके 4 प्राइवेट पार्ट इसके पैरों से ही बनते हैं। यह जीव खुद से इन्हें बना लेता है। इस जीव को लेकर वर्जिनिया टेक के एनोटोमोलॉजी डिपार्टमेंट के अस्सिटेंट प्रोफेसर पॉल मारेक का कहना है कि इसे ढूंढने में कोई खास परेशानी नहीं हुई।



दूसरी प्रजाति का जीव
यह 750 पैरों वाले और एक प्राइवेट पार्ट वाले जीव पेनिपीस की दूसरी प्रजाति का जीव प्रतीत हो रहा है। ये दोनों जीव ही रेशम छोड़ते हैं। इसके अलावा इनके और भी लक्षण काफी हद तक मिलते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि यह किस निश्चित जगह पर मिला है। इसके अलावा उनका कहना है कि इस जीव के बारे में और ज्यादा नई जानकारी खोजी जा रही हैं। वहीं इस 4 प्राइवेट पार्ट और 414 पैरों वाले जीव को सुनकर लोग काफी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें काफी तेजी से पोस्ट हो रही हैं।

यहां भी देखें: परिजनों के सामने किया इस व्यक्ित ने सुसाइड, सब देखते रहे आप भी देखें...

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk