- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में खबर पब्लिश होने के बाद आरपीएफ ने लिया संज्ञान

<- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में खबर पब्लिश होने के बाद आरपीएफ ने लिया संज्ञान

BAREILLY:

BAREILLY:

रेलवे लोको कॉलोनी में चल रहीं अवैध डेयरियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। मुफ्त में दूध के लिए रेलवे के अधिकारियों ने कॉलोनी में ही अवैध डेयरियां खुलवा दी थी। जिसे दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने 'फोकट में दूध पीने को खुलवा दी डेयरी' शीर्षक से ख्0 सितम्बर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने डेयरी संचालकों को डेयरी हटा लेने के लिए नोटिस थमाया था।

चल रहीं थी चार डेयरियां

रेलवे लोको कॉलोनी में खाली पड़ी जमीन पर चार अवैध डेयरियां चल रहीं थीं। जिनके पास दर्जनों भैंस और गाय थी। जिनसे डेयरी संचालक रोजाना करीब फ् क्विंटल दूध पैदा कर रहे थे। कॉलोनी में डेयरी खोलने के एवज में अधिकारी फोकट में दूध ले रहे थे। एक-एक अधिकारियों के घर ख् से फ् लीटर दूध रोजाना फोकट में जाता था। चारों डेयरियां यूनियन के पदाधिकारियों के संरक्षण में चल रही थी।

कॉलोनी की सुरक्षा का डर

अवैध डेयरियों के चलने से कॉलोनी में रह रहे परिवारों के सुरक्षा पर भी संकट था। क्योंकि, चारों डेयरी में से प्रेमपाल नाम के डेयरी संचालक का लड़का रेप के आरोप में जेल भी जा चुका था।

कॉलोनी में चल रही अवैध डेयरियों को हटा दिया गया है। उन्हें नोटिस पहले ही जारी कर दिया गया था।

टीपी सिंह, इंस्पेक्टर, आरपीएफ जंक्शन