कोहरे की मार से महत्वपूर्ण ट्रेनों की भी थम गई है रफ्तार, संडे को भी शाम सात के बाद आई प्रयागराज

ALLAHABAD: कोहरे की मार से महत्वपूर्ण ट्रेनें भी नहीं बची हैं। इसकी वजह से ट्रेनों की स्पीड एकदम थम गई है तो पैसेंजर्स को ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लेटलतीफी का आलम ये है कि संडे को भी संगम एक्सप्रेस, शिवगंगा, नई दिल्ली सुपर फास्ट, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस डाउन और मगध एक्सप्रेस अप कैंसिल रही। नई दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस रविवार को भी साढ़े बारह घंटे लेट यानी शाम सात बजे के बाद इलाहाबाद पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस भी छह घंटा देरी से इलाहाबाद पहुंची। देरी से पहुंचने के कारण इलाहाबाद से नहीं दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का समय पुट बैक करते हुए देर रात दो बजे के बाद रवाना किया गया।

12570 आनंद विहार-जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस 16 घंटा

14056 ब्रह्मापुत्र मेल 8 घंटा

12816 नंदन कानन एक्सप्रेस 26 घंटा

12302 नई दिल्ली-हावड़ा कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस 21 घंटा

12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 25 घंटा

22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 19 घंटा

06617 रांची आनंद विहार एक्सप्रेस 14 घंटा

12560 शिवगंगा एक्सप्रेस 38 घंटा

12428 आनंद विहार रीवां एक्सप्रेस 12 घंटा

18632 रांची गरीबनवाज एक्सप्रेस 10 घंटा

12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 30 घंटा

12398 महाबोधी एक्सप्रेस 23 घंटा

12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 13 घंटा

12401 मगध एक्सप्रेस 18 घंटा

12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12 घंटा

12560 नई दिल्ली-मंडुवाडीह शिवगंगा एक्सप्रेस 12 घंटा

12404 जयपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस 12 घंटा

12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 13 घंटा